back to top

कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट पर सख्त कार्रवाई, दो नेता छह साल के लिए निष्कासित

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और पार्टी नेता मोहित अरोड़ा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही बीकानेर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ की कथित भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह को राठौड़ के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को बीकानेर के वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुई कथित मारपीट की घटना के एक दिन बाद की गई।

पार्टी महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों ने मेघवाल के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। घटना के बाद बुधवार रात ही दोनों नेताओं के खिलाफ छह साल का निष्कासन लागू कर दिया गया।

मेघवाल ने आरोप लगाया कि शशिकला राठौड़ की भी इस घटना में भूमिका थी, जिसके बाद पार्टी ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि उन्हें बातचीत के बहाने कार्यालय के बाहर बुलाया गया, जहां अचानक उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहरी निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष के बीच यह विवाद सामने आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता।

RELATED ARTICLES

गिरावट के बाद शेयर बाजार में दमदार वापसी, सेंसेक्स 334 अंक ऊपर, रुपया सुधरा

निफ्टी भी 95 अंक बढ़कर 24,009 के पार... रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 प्रति डॉलर पर पहुंचामुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स...

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...

गिरावट के बाद शेयर बाजार में दमदार वापसी, सेंसेक्स 334 अंक ऊपर, रुपया सुधरा

निफ्टी भी 95 अंक बढ़कर 24,009 के पार... रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 प्रति डॉलर पर पहुंचामुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स...

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत

लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...

गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने...

महानगर रामलीला का रिहर्सल शुरू

लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के...