back to top

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में असीम वकार ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस में शामिल होते ही असीम वकार ने AIMIM और उनके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी भाजपा से लड़ने की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी लड़ाई कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों से ही नजर आती है। उनके अनुसार, इससे भाजपा को अप्रत्यक्ष लाभ मिलता है।

असीम वकार ने कहा कि देश में जो लोग भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं, उन्हें एकजुट होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई राहुल गांधी और उनकी टीम लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के बीच आपसी संघर्ष से भाजपा मजबूत होती है, जो देशहित में नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में भी आरोप लगाए हुए कहा कि चुनाव से पहले कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध रही है, उन्हें निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने भरोसा जताया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लगातार अन्य दलों के नेता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी को बढ़त मिल रही है। उनका मानना ​​है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर मिलेगी। इससे पहले भी औरैया, इटावा और गाजीपुर सहित कई जिलों के भाजपा और सपा से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह भरोसा आगे भी जारी रहेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर बढ़त मिलेगी।

RELATED ARTICLES

6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा एक्शन: CBI जांच शुरू, आदित्य ठाकरे पर भी लगे आरोप

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2...

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल: सात खिलाड़ी बाहर, कोच बदले, मिस्बाह-उल-हक का इस्तीफा

इस्लामाबाद। इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक...

NHAI के टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े की जांच, ED ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारे छापे

अनधिकृत सॉफ्टवेयर से फर्जी टोल रसीदें बनाने और वसूली की रकम का हिसाब छिपाने का आरोपनई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को...

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने भुगतान कंपनियों और सीए के ठिकानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी परिमैच और कुछ अन्य कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के...

अमेरिका-ईरान तनाव से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी गिरा

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर...

जन्माष्टमी पर सजे बाजार, कान्हा की बांसुरी और मूर्ति कर रही आकर्षित

लखनऊ। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व है। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों...