back to top

गिरावट के बाद शेयर बाजार में दमदार वापसी, सेंसेक्स 334 अंक ऊपर, रुपया सुधरा

  • निफ्टी भी 95 अंक बढ़कर 24,009 के पार… रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 334.16 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 76,904.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 95.45 अंक चढ़कर 24,009.90 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडिगो, सन फार्मास्युटिकल्स और आईटीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में था।

अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,688.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,812.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 373.93 अंक और एनएसई निफ्टी 141.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में 47 पैसे चढ़कर 94.26 प्रति डॉलर पर
रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 47 पैसे की तेजी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.26 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा में उम्मीद से काफी अधिक राशि जुटने से रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये की चाल मजबूत पूंजी प्रवाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आक्रामक हस्तक्षेप को दर्शाती है, जिसने कच्चे तेल की ऊंची कीमतों तथा वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के नकारात्मक असर को बेअसर किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.30 प्रति डॉलर पर खुला। फिर बढ़त हासिल करते हुए 94.26 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को 22 पैसे की तेजी के साथ 94.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 99.43 पर रहा। अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ने के बीच सुरक्षित निवेश की मांग से डॉलर सूचकांक में यह गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.16 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 95.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट सीमित रही। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 221.17 अंक बढ़कर 76,791.52 अंक पर जबकि निफ्टी 59.55 अंक की बढ़त के साथ 23,974 अंक पर रहा।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...

6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा एक्शन: CBI जांच शुरू, आदित्य ठाकरे पर भी लगे आरोप

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2...

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत

लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...

गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने...

महानगर रामलीला का रिहर्सल शुरू

लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के...

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...