लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने वाले आयोजन में इस बार रोज बदलती हुई झांकियों के दर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम रोज शाम सात बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेंगे। आयोजक अनुपम मित्तल के अनुसार पहले दिन चार सितंबर को कान्हा का ग्वाल बालों के संग गोकुल भ्रमण लीला की झांकी सजेगी। लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के साथ चलती फिरती मूर्तियां उस समय के वास्तविक दृश्य को आपके समक्ष जीवंत करती दिखाई देंगी। 5 सितंबर को माखन चोरी की लीला, छह को कान्हा जी की गो चारण लीला, सात को अघासुर वध, आठ को कालिया मर्दन और नौ को बरसाने की होली की लीला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ एक मंच पर राधा कृष्ण को झूला झुलाने की व्यवस्था रहेगी। इस बार एक झांकी के जरिए लोग बाबा अमरनाथ के भी दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा 20 फुट का शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहेगा। हनुमान के सीने में श्रीराम और माता सीता के दर्शन वाली झांकी इस बार भी देखने को मिलेगी। माखन चोरी के बाद बालक कृष्ण को सजा देने के लिए दौड़ाती माता यशोदा की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पिछले वर्ष से शुरू नए आयोजन की शृंखला में इस बार भी दही हांडी प्रतियोगिता सात सितंबर को होगी। इसमें कई टीमें पिरामिड बनाकर 20 फुट ऊंची मटकी को फोड़ने का प्रयास करेंगी। आठ सितंबर को सांस्कृतिक मंच पर बच्चों को अपने हुनर के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। नौ सितंबर को छठी उत्सव पर कलाकार मंच पर उतरेंगे और कृष्ण राधा के जीवन से जुड़ी विविध लीलाओं का मंचन करेगे। इस मौके पर फूलों की होली का भी आयोजन किया जाएगा।
गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव
By Anil Dwivedi
0
6
RELATED ARTICLES
जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा
लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...
कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर
भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...
महानगर रामलीला का रिहर्सल शुरू
लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत
लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...
महानगर रामलीला का रिहर्सल शुरू
लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के...
राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी
अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...
यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...