back to top

महानगर रामलीला का रिहर्सल शुरू

लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ कलाकारों का पूर्वाभ्यास प्रारंभ हो गया। मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला 14 अक्टूबर से होगी । रामलीला का निर्देशन महेंद्र पंत द्वारा किया जाएगा और दर्शकों को कुछ नए प्रसंग देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से दीपक पांडेय दीनू, विनोद पंत बीनू, बीपी पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अनिल जोशी, ब्रजेश मेहता, केके पांडेय, कन्हैया, ललित भट्ट, दिवाकर राव, किशोर श्रीवास्तव, यशी लोहुमी, फाल्गुनी लोहुमी, अनुराधा मिश्रा, हरीश लोहुमी, गणेश जोशी, लक्ष्मण मिश्रा, कमल मिश्रा, भास्कर जोशी आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया।

कोणार्क की मूर्तिकला को पांच वर्गो में बांटकर व्याख्यान दिया
लखनऊ। पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के 11वें दिन छतर मंजिल सभागार में वृंदावन शोध संस्थान मथुरा के निदेशक ने अपना व्याख्यान दिया। निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी ने कोणार्क की मूर्तिकला एवं कोणार्क एक अधूरा स्थापत्य विषय पर दो व्याख्यान छात्रों को दिए। इस दौरान उड़ीसा की मूर्तिकला भारतीय कला परंपरा और मंदिर को मानव शरीर के रूपक के रूप में समझाते हुए उसके बाड़ा, गंडी और मस्तक आदि स्थापत्य अंगों की व्याख्या की। इस मौके पर पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने डॉ. राजीव द्विवेदी का पौधा एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...

गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत

लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...

गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने...

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...