back to top

नृत्य नाटिका में दिखा महिलाओं का दर्द

नृत्य नाटिका द्रोपदी की दास्तान का मंचन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से उमंग फाउंडेशन द्वारा न्यू एज मोंटसरी स्कूल रकाबगंज में नृत्य नाटिका द्रोपदी की दास्तान मंचित हुआ। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से यह बताया गया कि जब-जब स्त्री पर अत्याचार हुआ है तब तब महायुद्ध हुआ । हमारा समाज एक ओर प्रगति की दिशा में अग्रसर हो रहा है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की घटनाएँ चिंता का विषय बनी हुई हैं। यह अत्याचार केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी हो रहे हैं।
महिलाओं के प्रति असमानता, दहेज, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, और कार्यस्थल पर भेदभाव जैसी समस्याएँ आज भी समाज में गहराई से जड़ें जमाए हुए हैं। यह स्थिति न केवल हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि सामाजिक संतुलन और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन भी है।इस नृत्य नाटिका का निर्देशन राहुल शर्मा द्वारा किया गया । इस नृत्य नाटिका के शुरूआत में द्रोपदी का जन्म कैसे हुआ फिर किस प्रकार से वह पांडवों की पत्नी हुई। उसके बाद शकुनी जो कि अपने बहन गांधारी का प्रतिशोध लेना चाहता था कैसे उसने पांडवों और कौरवों के बीच में प्रपंच रचा और उनको चौसर खेलने के लिए आमंत्रित किया और फिर उसने छलपूर्वक खेल जीतकर द्रोपती का बाल पड़कर भरी सभा में लाया गया अंत में द्रोपदी ने कृष्ण से सहायता मांगी उसके बाद द्रौपदी ने कसम लिया कि जब तक वह दुशासन की लहू से अपने बालों को नहीं धूलेगी तब तक वह अपने बालों को बंधेगी नहीं। इसमें मुख्य भूमिका में थी सौम्या प्रकाश, योगिता त्रिपाठी, छवि श्रीवास्तव, कंचन शर्मा, आद्या मिश्रा, नेहा शर्मा, एवं संगीत संचालन एवं परिकल्पना शुभम सिंह चौहान का रहा । संस्था समय-समय पर संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन करती रहती है।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...