back to top

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली पुलिस तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी तथा अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह दावा भी किया कि साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं।उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक करीब 47 किलोमीटर की दूरी के दौरान स्लीपर बस में सामूहिक बालात्कार हुआ और पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

कांग्रेस नेता का कहना है कि बस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड और सीमा क्षेत्र पार किए, लेकिन उसे किसी भी जांच चौकी पर नहीं रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए थे, जिससे अंदर क्या हो रहा है, यह बाहर से दिखाई नहीं दे रहा था।

राहुल गांधी ने सवाल किया, निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जांच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?उन्होंने कहा कि बस में लगे पर्दे केवल एक घटना का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ‘‘साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा, और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी? राहुल ने कहा, क्या (गृह मंत्री) अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और (मुख्यमंत्री) आदित्यनाथ के अधीन उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी?कांग्रेस नेता ने दावा कि अपराधियों में प्रशासन का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी कोई गुंजाइश ही नहीं है कि अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...

विनिर्माण क्षेत्र की अगस्त में सुस्त पड़ी रफ्तार, मांग में नरमी से पांच साल का निचला स्तर

नयी दिल्ली। देश के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मांग में नरमी के बीच उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि धीमी पड़ने से अगस्त में...