back to top

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

  • लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का कार्यक्रम

नई दिल्ली। इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही उड़ान मंगलवार को बीच हवा में एक इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौट आई। विमान ने गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। एहतियात के तौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान के वापस लौटने के दौरान पूर्ण आपात स्थिति घोषित की थी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2102 ने सुबह 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में समस्या की सूचना मिली, जिसके बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एटीसी ने पूर्ण आपात स्थिति घोषित की।

करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लौटना शुरू किया
विमान ने दक्षिणी महाराष्ट्र के तट के ऊपर से गोवा की ओर वापस लौटना शुरू किया। विमानन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, उस समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। विमान ने सुबह 9:51 बजे गोवा एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की और उसे स्टैंड नंबर 6 पर पार्क किया गया। इसके बाद सुबह 10:03 बजे एटीसी ने पूर्ण आपात स्थिति समाप्त कर दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया और उन्हें बोर्डिंग क्षेत्र में रखा गया।

दिल्ली के लिए 3:30 बजे उड़ान प्रस्तावित
इंडिगो की दिल्ली के लिए उड़ान अब दोपहर 3:30 बजे रवाना होने के लिए निर्धारित की गई है। हालांकि, यह विमान की तकनीकी मंजूरी और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी। विमान के इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी, इसकी तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...

विनिर्माण क्षेत्र की अगस्त में सुस्त पड़ी रफ्तार, मांग में नरमी से पांच साल का निचला स्तर

नयी दिल्ली। देश के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मांग में नरमी के बीच उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि धीमी पड़ने से अगस्त में...