back to top

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच सदस्यीय पीठ ने उनके 6.25 करोड़ रुपये के रिपेमेंट प्लान को मंजूरी देने वाले आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।

पीठ ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह फैसला बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए राहत की खबर माना जा रहा है, जिन्होंने प्रस्तावित राशि पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

क्या था पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, कर्जदाताओं के ₹22,006.57 करोड़ के एडमिटेड क्लेम के मुकाबले महज ₹6.25 करोड़ चुकाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके अलावा ₹25 लाख इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया की लागत के लिए रखे गए थे। इतनी कम रिकवरी को लेकर कई बैंकों ने विरोध दर्ज कराया था।

कैसे बना पांच सदस्यीय बेंच

मामला पहले दो सदस्यीय पीठ में सुना गया, जहां जजों के बीच मतभेद हो गया। इसके बाद तीसरे सदस्य के पास मामला गया, लेकिन वहां भी बहुमत नहीं बन सका। इसी कारण इसे पांच सदस्यीय बेंच को सौंपा गया।

ट्रिब्यूनल के इस आदेश का मतलब है कि रिपेमेंट प्लान को दी गई मंजूरी फिलहाल लागू नहीं होगी। साथ ही कोर्ट ने गारंटर से जुड़ी संपत्तियों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं-मामले का अंतिम फैसला आने तक कोई भी गारंटर प्रॉपर्टी की बिक्री नहीं करेगा।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) में होगी, जहां सभी पक्ष अपनी दलीलें पेश करेंगे।

RELATED ARTICLES

विनिर्माण क्षेत्र की अगस्त में सुस्त पड़ी रफ्तार, मांग में नरमी से पांच साल का निचला स्तर

नयी दिल्ली। देश के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मांग में नरमी के बीच उत्पादन और नए ऑर्डर की वृद्धि धीमी पड़ने से अगस्त में...

7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ से मजबूत हुई भारत की रफ्तार, पीएम मोदी बोले-यह 140 करोड़ भारतीयों की ताकत

पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि RBI के अनुमान से ज्यादा, पीएम ने वैश्विक संकट के बीच भारत के प्रदर्शन को सराहा, स्वदेशी और...

5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा रिखी की शादी! दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

नयी दिल्ली। मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने सोमवार...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...