back to top

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के रूप में आयोजित सुप्रसिद्ध नाट्य रचनाकार मानव कोल की नाट्यकृति पार्क का नाट्य मंचन नगर के वरिष्ठ रंग निर्देशिका अचला बोस परिकल्पना तुषार बाजपेयी शुभम के निर्देशन में स्थानीय अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, में किया गया। नाटक के कथानक के अनुसार मानव कौल की नाट्य रचना पार्क नाटक की शुरूआत एक साधारण से पार्क में होती है। यहाँ विभिन्न आयु, स्वभाव और पृष्ठभूमि के लोग आते हैं। कोई सुबह के सैर के लिए आता है तो कोई समय बिताने के लिए, कोई अकेलेपन से बचने के लिए तो कोई अपने भीतर चल रहे द्वन्द से कुछ देर राहत पाने के लिए, पहली दृष्टि में यह सभी पात्र एक दूसरे के लिए अपरिचित लगते हैं, लेकिन जैसे-जैसे संवाद आगे बढ़ते हैं, उनके भीतर छिपे अकेलेपन, असुरक्षा, इच्छाओं और अधूरेपन की परतें खुलने लगती हैं। नाटक में पात्रों के बीच होने वाले बातचीत सामान्य और रोजमर्रा की प्रतीत होती हैं, किन्तु इन्हीं साधारण संवादों के भीतर जीवन के गहरे प्रश्न छिपे हुए हैं। वे प्रेम, विश्वास, बिछड़ने, परिवार, समय, स्मृतियों और बदलते सामाजिक संबंधों पर चर्चा करते हैं। धीरे-धीरे दर्शक यह अनुभव करने लगता है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर किसी न किसी प्रकार का खालीपन लिए हुए है। वे लोगों से घिरे होने के बावजूद स्वयं को अकेला महसूस करते हैं। नाटक यह भी दिखाता है कि आधुनिक जीवन की तेज गति में मनुष्य को संवेदनहीन बना दिया है। लोग एक दूसरे से बात तो करते हैं, पर वास्तव में एक दूसरे को सुनते नहीं। हर व्यक्ति अपनी पीड़ा, अपनी इच्छाओं और अपने संघर्षों में इतना उलझा है कि यह सामने वाले के मन तक पहुँच ही नहीं पाता। यही कारण है कि नाटक में मौन का भी उतना ही महत्य है. जितना संवाद का। कहानी के आगे बढ़ने के साथ-साथ पार्क एक ऐसे स्थान में बदल जाता है, जहां पात्र अपने वास्तविक व्यक्तित्व के साथ सामने आते हैं। ये अपने डर, असफलताएं, अधूरे सपने और रिश्तों की विफलताओं को स्वीकार करते हैं। कई बार वे स्वयं से प्रश्न करते हैं कि क्या जीयन केवल भाग-दौड़ का नाम है, य मनुष्य को अपने भीतर झाँकने का भी समय निकालना चाहिए। नाटक का अन्त किसी निश्चित समाधान के साथ नहीं होता है। मानय कौल दर्शकों को कोई अन्तिम उत्तर नहीं देते हैं। इसके बजाए यह उन्हें इस सोच के साथ छोड़ते हैं कि शायद हर व्यक्ति अपने जीवन के किसी न किसी पार्क में बैठा है। यहां यह दूसरों के बीच रहते हुए भी स्वयं को खोजने की कोशिश कर रहा है। यही इस नाटक की सबसे बड़ी विशेषता है कि दर्शकों को सोचने, आत्म मंथन करने और अपने जीवन से नाटक को जोड़कर देखने के लिए प्रेरित करता है। नाटक के मुख्य पात्र उदय की भूमिका में तुषार बाजपेयी, नरेश की भूमिका में विकास दुबे एवं मदन की भूमिका में ऋषि राज ने अपने-अपने भावपूर्ण अभिनय से रंग दर्शकों को अत्यधिक प्रभावित किया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...