back to top

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, करीब 100 नेपाली नागरिक लापता, तलाश अभियान शुरू

काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद तिब्बत में लगभग 100 नेपाली नागरिक लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने यह जानकारी दी। छेत्री ने बताया कि बाढ़ से नेपाल के कई शहरों और गांवों में तबाही मची है तथा मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है, जबकि 4,875 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। छेत्री ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रासुवा जिले की भोटेकोशी नदी में बह गए कम से कम 19 शव भारत में बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये शव भोटेकोशी नदी से बहकर त्रिशूली और नारायणी नदी के जरिए भारत पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये शव नेपाल के रूपन्देही और नवलपरासी पश्चिम जिलों से लगी भारतीय सीमा के निकट मिले हैं। छेत्री ने बताया कि इन्हें नेपाली अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ के बाद से लगभग 100 नेपाली नागरिक तिब्बत में लापता हो गए।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा और व्यापार के लिए तिब्बत गए लगभग 3,000 नेपाली नागरिक वहां फंस गए थे, इनमें से 2,500 से अधिक लोग हिल्सा और तातोपानी सीमा चौकियों के रास्ते सुरक्षित नेपाल लौट चुके हैं। इनमें से कुछ लोग हवाई मार्ग से भी वापस आए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि तिब्बत की केरुंग सीमा चौकी पर अब भी लगभग 1,500 नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं और दोनों देशों के अधिकारी उन्हें सुरक्षित नेपाल लाने पर बातचीत कर रहे हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आई थी। इससे उत्तरी और मध्य नेपाल के कई शहरों और गांवों में भारी तबाही हुई तथा हजारों लोग लापता हैं।

RELATED ARTICLES

रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा : विदेश मंत्री लावरोव

मॉस्को। रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।...

कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट पर सख्त कार्रवाई, दो नेता छह साल के लिए निष्कासित

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व पार्षद...

गिरावट के बाद शेयर बाजार में दमदार वापसी, सेंसेक्स 334 अंक ऊपर, रुपया सुधरा

निफ्टी भी 95 अंक बढ़कर 24,009 के पार... रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 प्रति डॉलर पर पहुंचामुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स...

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत

लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...