मॉस्को। रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। यह कदम जर्मनी द्वारा पिछले महीने लीपजिग/हाले हवाईअड्डे पर हमले के प्रयास के लिए मॉस्को को जिम्मेदार ठहराए जाने और जर्मनी के बॉन में रूसी वाणिज्य दूतावास तथा बर्लिन स्थित रूसी हाउस सांस्कृतिक केंद्र को बंद करने की घोषणा के बाद उठाया गया है।
लावरोव ने कहा कि मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग में जर्मनी के गोएथे-इंस्टीट्यूट से जुड़े सांस्कृतिक केंद्र बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोई अन्य प्रतिक्रिया देना रूस के आत्मसम्मान की कमी को दर्शाता। व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोल रहे लावरोव ने कहा कि जर्मनी यह समझने में विफल नहीं हो सकता था कि रूसी हाउस को बंद करने का मतलब रूस में उसकी सांस्कृतिक मौजूदगी का अंत होगा।





