back to top

अबकी सावन सैंया घर से न निकसो…

रिटायर्ड रेलवे आफिसर्स एसोसिएशन ने मनाया सावन उत्सव
लखनऊ। रिटायर्ड रेलवे आफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सावनी गीतों से महफिल गुलजार हुई। महिला शाखा की अध्यक्ष कुमकुम मिश्रा के संयोजन में बंदरिया बाग स्थित पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा रोचक प्रस्तुतियाँ दी गयीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रिटायर्ड रेलवे आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मिश्रा के स्वागत सम्बोधन से हुआ। समूह गान घिरी घिरी आयो सावन, नन्हीं नन्हीं बुंदियाँ, मनहारिन का भेष बनाया एवं मेरे घूँघर वाले बाल में श्रीमती संगीता सिंह, राशी नारायण, शोभना शरण, मुक्ता भागवानी, राशी राय, रचना गुप्ता, वीना चन्द्रा, अनीता कंचन, अर्तिका कनौजिया, गीता श्रीवास्तव, शेफाली रस्तोगी, पुनीता जायसवाल, किरन राय, ऊषा सिंह ने सहभागिता की। उषा सिंह एवं किरन राय द्वारा हास्य व्यंग्य लघुनाटिका का मंचन भी किया गया। अनुराधा केसरवानी एवं रचना मिश्रा की एकल नृत्य प्रस्तुति, कुमकुम मिश्रा एवं वीना चन्द्रा का एकल गायन पुनीता जायसवाल एवं मुक्ता भागवानी का युगल नृत्य, रचना मिश्रा, विमला राओ, शेफाली रस्तोगी, रचना गुप्ता, अंजली निगम, अर्तिका कनौजिया, गुला भगमनी एवं गीता श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत कैसे खेलन जाइबो गीत पर आधारित समूह नृत्य को सराहना मिली। इस अवसर पर अतिथि गायिका निधि निगम ने अबकी सावन सैंया घर से न निकसो तथा बोले रे पपीहरा की मनभावन प्रस्तुति दी। पुनीता सुधा गुप्ता, शेफाली रस्तोगी, उषा सिंह, संगीता सिंह, रचना गुप्ता, अंजलि निगम, वीणा चन्द्रा, शोभना शरण, शैलजा, रानी, किरन राय, अनीता कंचन, भुक्ता भागवानी एवं नीति ने रैम्प वॉक भी किया। पार्टी गेम्स व कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी साठे ने किया। रत्नेश मिश्रा ने कीबोर्ड पर तथा ललित मैसी ने तबले पर संगत की। सुविख्यात म्यूजियोकोलाजिस्ट के. एस. पाण्डक द्वारा सावन तथा कजरी गीतों पर आधारित म्युजिकल क्विज करायी गयी। कार्यक्रम में रेलवे के सेवानिवृत कर्मियों व उनके परिजनों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...