back to top

सीखने की कोई उम्र नहीं होती है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती का आयोजन

लखनऊ। महान व्यक्तित्व के विषय में जानना और उनकी जयंती मनाने के बहाने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित होना ही नहीं बल्कि उसे अपनाना भी, छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। आज भारत विकास परिषद द्वारा बालिका विद्यालय मोती नगर में गुरु रविंद्र नाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया गया। देवेंद्र नाथ टैगोर के सुपुत्र गुरु रवींद्रनाथ टैगोर महान कवि, नाटककार, लेखक और चित्रकार थे जिन्होंने जीवन के उत्तरार्ध में चित्र बनाना शुरू किया और एक महान चित्रकार के रूप में ख्याति प्राप्त की। विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय उनकी परिकल्पना और अथक परिश्रम का परिणाम है। टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को और निधन 7 अगस्त 1941 को हुआ था। उनकी प्रमुख रचनाओं में, उपन्यास: गोरा, घरे बाइरे, चोखेर बाली, नष्टनीड़, योगायोग, कहानी संग्रह: गल्पगुच्छ; संस्मरण: जीवनस्मृति, छेलेबेला, रूस के पत्र; कविता : गीतांजलि, सोनार तरी, भानुसिंह ठाकुरेर पदावली, मानसी, गीतिमाल्य, वलाका, नाटक: रक्तकरवी, विसर्जन, डाकघर, राजा, वाल्मीकि प्रतिभा, अचलायतन, मुक्तधारा, शामिल हैं। वह पहले गैर-यूरोपीय थे जिनको 1913 में साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार दिया गया। वे एकमात्र कवि हैं जिनकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं – भारत का राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बाँग्ला’ उनकी ही रचनाएँ हैं। कार्यक्रम का आयोजन ऋचा अवस्थी, मंजुला यादव और प्रतिभा रानी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम संचालन में सीमा आलोक वार्ष्णेय और पूनम यादव का भी पूरा सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर लीना मिश्र ने भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक की सचिव श्रीमती मंजू अग्रवाल और सदस्य सुश्री रेखा दुआ का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। तत्पश्चात रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनकी जयंती के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने उनके प्रसिद्ध गीत एकला चलो रे को प्रस्तुत करते हुए एकल गीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही उनके द्वारा लिखी हिंदी और अंग्रेजी कविताओं का अत्यंत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्राओं ने गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और उनके विचारों को व्यक्त करते हुए निबंध भी लिखे। इन सभी आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एकल गीत प्रतियोगिता में कक्षा 7 की इलमा को प्रथम तथा रुखसार को द्वितीय पुरस्कार मिला। कविता गायन प्रस्तुतीकरण में कक्षा 8 की काजल तिवारी को प्रथम तथा कक्षा 12 की रिया को द्वितीय पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की आराधना निषाद को प्रथम और कक्षा 8 की साहिबा को द्वितीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...