back to top

सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान शिव का प्रिय महीना यानी सावन 11 जुलाई से हो चुका है। सावन सोमवार के दिन भक्तों द्वारा व्रत आदि भी किया जाता है। ऐसे में 28 जुलाई को सावन के तीसरे सोमवार का व्रत किया जाएगा। आप इस दिन सरल विधि से शिव जी की पूजा कर उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं। व्यतिपात में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मंदिर जाकर या घर पर ही आप पूजा कर सकते हैं। इसके लिए हाथ में अक्षत तथा फूल लेकर दोनों हाथ जोड़ें और भगवान शिव का आह्वान करें। इसके बाद इन फूलों को शिव जी को समर्पित कर दें। सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके बाद सफेद चंदन से भगवान को तिलक लगाएं। अब शिवलिंग पर सफेद पुष्प, धतुरा, बेल-पत्र, भांग आदि अर्पित करें और दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें। बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि शिवलिंग पर हमेशा 3 पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र साबुत होना चाहिए। बेलपत्र को हमेशा चिकने सतह की ओर से शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद पूरे दिन का उपवास रखें। इसके बाद शाम के समय शिव जी के समक्ष दीपक जलाएं और भगवान शिव को प्रसाद अर्पित करें। पूजा के बाद आप प्रसाद और कुछ फल ग्रहण कर अपना व्रत खोल सकते हैं।

सावन सोमवार पर करें ये तीन उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो सावन के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे धन आगमन के स्रोत बनते हैं। सावन सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं। इस दौरान बेलपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सावन सोमवार का महत्व
सावन सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो आप सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. कार्यों में सफलता, रोग, दोष, कष्ट आ??दि से मुक्ति, धन, सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।

पूजन विधि:

सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह ही स्नान कर लें। इसके बाद पूजा स्थान पर सभी पूजन सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार दूध से शिव जी का अभिषेक करें। घी का दीपक जलाएं। फिर उन्हें चंदन, फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप अर्पित करें। अब शिव चालीसा का पाठ करें। यदि आपका व्रत है, तो सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें।

शृंगार संग होगा देवों के देव महादेव का जलाभिषेक, तैयारियां पूरी
लखनऊ। सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई हैं। देर रात से ही मंदिर रोशनी से जगमगा उठे। श्रद्धालुओं की कतार भी रात से लग गई। राजेन्द्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में रात 12 बजे कपाट खुल जाएंगे। इस मौके पर राजधानी में कहीं भस्म आरती तो कहीं जलाभिषेक किया जायेगा। वहीं महाकाल मंदिर में उज्जैन स्थित महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती होगी। आरती के बाद भक्त जल व दुग्धाभिषेक कर सकेंगे।
चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में रोज की तरह जलाभिषेक से पूजन की शुरूआत होगी। बाबा का फल फूल और मेवे से श्रृंगार होगा। सुबह और शाम भोलेनाथ की भव्य आरती होगी। उधर, सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग के कपाट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे। भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार होगा। भक्त भोलेनाथ, मां पार्वती और गणेश जी के एक साथ दर्शन कर सकेंगे। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में देर रात से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। 51 लीटर दुग्ध से भोलेनाथ का अभिषेक होगा। भोर में चार बजे भोलेनाथ की आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। भोलेनाथ नग जणित पगड़ी पहन कर दर्शन देंगे। भक्त, जल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन करेंगे।

मनकामेश्वर मंदिर :
मनकामेश्वर मंदिर में सुबह 5 बजे भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे और पूरे सावन भर यही समय रखा जाएगा। सुबह 50 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक भक्त शिव शंकर का रुद्राभिषेक कर सकेंगे। सोमवार को ज्यादा भीड़ होने की वजह से इस दिन मंदिर में खास व्यवस्था होगी। महिला और पुरुषों के लिए अलग लाइन होगी। महिला और पुरुष अलग-अलग कोने से भोलेनाथ को जल अर्पित कर सकेंगे, इसके बाद एक घंटे के लिए 8 बजे रात में मंदिर को बंद किया जाएगा। इसमें आरती की जाएगी, इसके बाद 9 से दोबारा भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे, जो कि रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

श्री महाकाल मंदिर, राजेंद्र नगर:
श्री महाकाल मंदिर राजेंद्र नगर में सुबह 4 बजे कपाट खुल जाएगा, जिसमें पुजारी पूजा करेंगे। अखंड ज्योत जलाई जाएगी, जो पूरे सावन माह भर जलेगी। यहां पर 24 घंटे भक्तों के कपाट खुले रहेंगे। सुबह 6:30 बजे से लेकर करीब 12 बजे तक भक्त रुद्राभिषेक कर सकेंगे, फिर 1 बजे से लेकर करीब 3 बजे तक उन भक्तों को समय दिया जाएगा जिन्होंने एडवांस बुकिंग की है। शाम 4 बजे बाबा का श्रृंगार होगा और शाम 5:30 भक्तों के लिए दोबारा कपाट खोल दिए जाएंगे, इसके बाद रात 8 बजे आरती होगी। इसके बाद मंदिर भक्तों के लिए रात 12 बजे तक खुला रहेगा। सुबह के 5 बजे महाआरती होगी। भस्म आरती रोज प्रात: 4 बजे होगी, जो पूरे सावन महीने भर चलती रहेगी, साथ ही महादेव को छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा।

यहां भी होंगे आयोजन:
चैपटिया स्थित प्राचीन बड़ा शिवाला में सावन के तीसरे सोमवार पर भी भोलेनाथ का फूलों से शृंगार होगा। तथा आचार्यो द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। नादान महल रोड पर स्थित सिद्धनाथ मन्दिर सजावट व भोलेनाथ का श्रंगार देखने वाला होता है। प्राचीनकाल से चला आ रहा यहां का रुद्राभिषेक प्रसिद्ध है। प्रत्येक सोमवार को करीब 50 लीटर दुध से भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मन्दिर में कई कुंटल फूलों से भोलेनाथ का शृंगार और रुद्राभिषेक होगा। आगामीढ़ ढ्योढ़ी सुभाष मार्ग स्थित महामंगलेश्वर महादेव मन्दिर सावन के तीसरे सोमवार को गेंदा, गुलाब, चांदनी आदि फलों से मन्दिर को सजाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...