back to top

102 देशों की बेहतरीन फिल्में देखकर रोमांचित हुए छात्र

अभिनेता अशोक पुरी, अनिल रस्तोगी एवं इमरान खान ने बाँधा समाँ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड आॅडिटोरियम में चल रहे सात-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का चौथा दिन आज उल्लास व उमंग से दमकते हजारों की संख्या में उपस्थित छात्रों से सराबोर रहा तथापि बाल फिल्मोत्सव में 102 देशों की बेहतरीन शिक्षात्मक बाल फिल्में देखकर छात्र रोमांचित नजर आये। सभी के चेहरो पर विभिन्न देशों की शिक्षात्मक बाल फिल्मों का उत्साह इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव की अभूतपूर्व सफलता की कहानी स्वयं बयां कर रहा था। इससे पहले, मुख्य अतिथि श्री संजय पाण्डेय, असिस्टेन्ट डायरेक्टर, आकाशवाणी ने दीप प्रज्वलित कर बाल फिल्मोत्सव के चौथे दिन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अभिनेता श्री अशोक पुरी, अनिल रस्तोगी एवं इमरान खान ने अपनी उपस्थिति से अभूतपूर्व समाँ बाँधा एवं हजारों की संख्या में बाल फिल्मोत्सव का आनंद उठाने आये छात्रों का खूब उत्साहवर्धन किया और मनोबल बढ़ाया। विदित हो कि 7 से 13 अप्रैल तक आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में 102 देशों की 400 से अधिक शिक्षात्मक बाल फिल्में नि:शुल्क प्रदर्शित की जा रही हैं। इस बाल फिल्मोत्सव में प्रतिदिन दस हजार से अधिक छात्र उच्च जीवन मूल्यों व चारित्रिक शिक्षा से भरपूर बाल फिल्मों से प्रेरणा ग्रहण कर लाभान्वित हो रहे हैं।
बाल फिल्मोत्सव के चौथे दिन आज शिक्षात्मक फिल्मों की शुरूआत ब्रायन कोरिया द्वारा निर्देशित ब्राजील की बाल फिल्म ह्यपिनोचियाह्ण से हुआ। इसके अलावा, शेल्टर, द केज एण्ड द जंगल, शैडो आॅफ स्टार, व्हाट इज राँग विद अस, टियर्स आॅफ शिवा, बायोडायवर्सिटी एण्ड बियोण्ड, द गर्ल फ्राम द माउन्टेन, मिटनाइट मैजिक, व्हाट वी टॉक व्हेन वी टॉक, डोर्स इन लाइफ, द लिटिल सी टर्टल, विश्व एकता के पथिक, पछतावा, आउटसाइड द बॉक्स, गॉड्स ओन गार्डन, व्हेअर इज द मून, सत्यमेव जयते, मेनी ड्राप्स आॅफ वाटर, चंद्रयान थ्री टु बाय आदि बाल फिल्में भी बच्चों को खूब रास आई। विभिन्न देशों की अलग-अलग भाषाओं में बनी फिल्मों के अंग्रेजी व हिन्दी अनुवाद भी फिल्म के साथ-साथ ही चलता रहता है जिससे बच्चे आसानी से फिल्म के कथानक को समझ सकें। बाल फिल्मोत्सव में आज लामार्टिनियर कालेज, लखनऊ पब्लिक इण्टर कालेज, भारतीय बाल विद्या मंदिर, यूनिटी कालेज एवं आर्यन एकेडमी समेत करीब 50 स्कूलों के दस हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से प्रेरणा ग्रहण की।
बाल फिल्मोत्सव में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पधारे फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से मुलाकात की और बाल फिल्मोत्सव पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रख्यात अभिनेता श्री अनिल रस्तोगी ने कहा कि सी.एम.एस. का यह बाल फिल्मोत्सव अपने आप में अनूठा है। प्रसन्नता की बात है कि इस प्रेरणादायी महोत्सव में पूरे विश्व की एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक फिल्में दिखाई जा रही हैं। अभिनेता श्री अशोक पुरी का कहना था कि बच्चे यदि अच्छी फिल्में देखेंगे तो उनके मन में अच्छे व सकारात्मक विचार आयेंगे क्योंकि फिल्मों का बड़ा गहरा असर मन पर पड़ता है। इसी प्रकार, अभिनेता इमरान खान ने कहा कि सी.एम.एस. के इस प्रयास ने आम लोगों में यह उत्साह जगाया है कि भावी एवं युवा पीढ़ी को बुराईयों से बचाकर अच्छाइयों की ओर लेकर चलना है। आई.सी.एफ.एफ.-2025 के फेस्टिवल डायरेक्टर श्री आर. के. सिंह ने कहा कि सी.एम.एस. का यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव लखनऊ में ही नहीं अपितु पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय हो रहा है और बड़ी-बड़ी फिल्म हस्तियाँ व अनेक विद्वजन यहाँ पधारकर बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं। बाल फिल्मोत्सव के पाँचवे दिन के उद्घाटन कल 11 अप्रैल, शुक्रवार को प्रात: 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में होगा। इस अवसर पर अभिनेत्री सुश्री रेनिता कपूर एवं अभिनेता श्री अतुल श्रीवास्तव एवं सनी राज कपूर बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...