back to top

गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : अधिकारी

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों और चिकित्सा कर्मियों के साथ अभद्रता या मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार बहुत सख्त कार्रवाई करेगी और इन पर रासुका भी लगाया जा सकता है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में नर्सों के साथ अभ्रदता करने वालों पर रासुका लगाने की बात कही है। अवस्थी ने भाषा को बताया, पुलिस तथा मेडिकल टीम पर हमला करने वालों या उनके साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

बाद में उन्होंने गाजियाबाद के एक अस्पताल में नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ वहां भर्ती लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना के संदर्भ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि ये न कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वह जघन्य अपराध है, इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।

प्रदेश सरकार यह कदम ऐसे लोगों के लिए उठा रही है जो लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और पुलिस वालों के साथ अभद्रता या मारपीट कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य राज्यों में स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ भी अभद्रता के समाचार मिले हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में किसी स्वास्थ्य कर्मी के साथ ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

गत एक अप्रैल को मुजफ्फरनगर में एक गांव में कुछ लोगों ने बंद का पालन कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इसी तरह लॉकडाउन लागू करवाने के दौरान कुछ अन्य जगहों से भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की खबरें आई हैं।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...