back to top

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन सोमवार को बीकेटी स्थित बेसिक विद्यालय कमलाबाद बढ़ौली में हुआ। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने दर्जी की सीख कहानी के माध्यम से बच्चों को रिश्तों को तोड़ने के बजाय जोड़ने और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरंजक खेल से हुआ। कहानी में दर्जी द्वारा कैंची को नीचे और सुई को ऊपर रखने के माध्यम से समझाया गया कि तोड़ने वाले की जगह नीचे और जोड़ने वाले की जगह हमेशा ऊपर होती है। बच्चों ने कहानी के संदेश को उत्साहपूर्वक आत्मसात किया। अर्चना गुप्ता ने बच्चों को कविता सुनाई जिसे बच्चों ने दोहराया। वरिष्ठ गायिका आशा श्रीवास्तव ने प्रेरक पंक्तियों का सामूहिक गायन कराया। इस अवसर पर संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, लोक कथा प्रभारी शम्भू शरण वर्मा, समाजसेवी अवनीश कुमार सिंह, विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक किरन त्रिवेदी, अंजुला चौधरी, एकता श्रीवास्तव, दिनेश यादव, ऊषा तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...