back to top

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

  • भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर अपने अभियान का दमदार समापन किया।

नई दिल्ली। भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने फिनलैंड में खेले गए आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं में 10 पदक जीतकर मजबूत शुरुआत की थी, जिसके बाद युगल मुकाबलों में भी शानदार खेल जारी रखते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए।

पुरुष युगल में रमेशभाई चौधरी और सुमित सहगल की जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के इब्राहिम अब्दुल्ला और रकन अब्दुल रहमान को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सुमित सहगल ने दीपिका रानी रामनाथन के साथ मिश्रित युगल में भी स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। इस जोड़ी ने फाइनल में फिनलैंड के टिमो कालावेई और ऐनो तापोला को 3-0 से मात दी।

मिश्रित युगल में सोनल पटेल और रमेशभाई चौधरी की जोड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, कांस्य पदक जीतने वालों में शुभम वधवा और जेडी मदन (पुरुष युगल), प्राची पांडे और सविता अज्जनकट्टी (महिला युगल) तथा शिवम पाल और नूरअली जमानी (मिश्रित युगल) की जोड़ियां शामिल रहीं।

भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है और भविष्य के बड़े टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी मजबूत किया है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...