back to top

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं कथक केन्द्र, लखनऊ द्वारा सुविख्यात कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज जी की स्मृति में दो दिवसीय पारम्परिक कथक नृत्य कार्यक्रम नमन परम्परा कथक की का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितम्बर को गोमती नगर विपिन खंड स्थित अकादमी परिसर में स्थित संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में शाम 5:30 बजे से किया जा रहा है। 31 अगस्त, को कथक केन्द्र लखनऊ की प्रस्तुति के उपरांत लखनऊ की देविका देवेन्द्र एस. मंगलामुखी, पुणे की आभा औटी, प्रयागराज की उर्मिला शर्मा और अहमदाबाद की मौलिक शाह की यादगार प्रस्तुतियां हुईं। इस समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात (आई.ए.एस.) के रूप में आमंत्रित किया गया था। उद्घाटन सत्र में कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज जी को पुष्पांजलि के उपरांत विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कथक नृत्यांगना प्रो. पूर्णिमा पाण्डे, आकाशवाणी केन्द्र लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना एस. पाण्डेय एवं बिरजू महाराज कथक संस्थान की उपाध्यक्षा डॉ. मिथिलेश तिवारी का स्वागत अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए बताया कि इस समारोह में भी महिला सशक्तिकरण को महत्व दिया गया है। दो दिवसीय नमन कार्यक्रम की पहली संध्या पर सोमवार को लखनऊ स्थित कथक केन्द्र की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुई। नायिका प्रसंग की कथक प्रस्तुति में नायिका-भेद को खूबसूरती के साथ पेश किया गया। इसमें कलाकारों ने नायिका के विभिन्न भावों जैसे प्रेम, विरह, मान, प्रतीक्षा, मिलन को परिपक्वता के साथ पेश किया। इस प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन नीता जोशी द्वारा किया गया था। इसमें सृष्टि प्रताप, अदिति जायसवाल, केसर सिंह, वैष्णवी अग्निहोत्री, मानवी वर्मा, स्वरा त्रिपाठी, अंशिका कटियार, दिविक्शा तिवारी, अगन्या कटियार, शिखा शाह, वंदना वर्मा, ईशनूर कौर, वारन्या मेहरोत्रा, नंदिनी श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया।
मीराबाई के लोकप्रिय भजन पायो जी मैंने राम रतन धन पायो पर मौसम, एकता कश्यप, सृष्टि पांडे, मौलिषा मिश्रा, साक्षी यादव, प्रिशा यादव, आद्रिजा और आद्विका अवस्थी ने मनोरम नृत्य किया। श्रुति शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत इस भजन में चक्कर, तिहाई और पदसंचालन के साथ भाव पक्ष भी सशक्त रहा। कृष्ण नमन में कथक केंद्र की छात्राओं ने कृष्ण स्तुति, कवित्त, टुकड़े तिहाई, परन पेश कर प्रशंसा हासिल की। इस प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन रजनी वर्मा ने किया था। इसमें पूजा, अवंतिका, आरती, आकृति, कनक, किंजल, हंसिका, अंशिका, पूनम, अक्षिता और कमलेश ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रस्तुतियों में संगीत निर्देशन एवं गायन का दायित्व कमलकांत ने अदा किया। इसके साथ ही तबला वादन डॉ. राजीव शुक्ला-शहनवाज खान, सारंगी वादन अर्चना, बांसुरी वादन दिगंत सैकिया और सितार वादन डॉ. नवीन मिश्रा ने किया। इस संध्या का कुशल संचालन अलका निवेदन ने बखूबी किया। लखनऊ की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना देविका देवेन्द्र एस. मंगलामुखी ने पारंपरिक कथक का उम्दा प्रदर्शन करते हुए कवित्व और परन पेश किए। डमरू हर कर बाजे में कलाकार की तैयारी और और जोश का सुंदर संयोजन देखने को मिला। अंत में ठुमरी में उनका सशक्त भाव पक्ष भी निखर कर सामने आया।
पुणे की लोकप्रिय कथक नृत्यांगना आभा औटी ने गणेश वंदना स्तुति सिन्दूर वदना के उपरांत गुरु परंपरा का अनुसरण करते हुए साढ़े सात मात्रा की विशेष रचना नील पेश कर वाहवाही अर्जित की। दोहे की परंपरा के तहत उन्होंने सूर्य छिपे अदरी बदरी, अरु चन्द्र छिपे जो अमावश आए को अत्यंत प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। अंत में उन्होंने उत्तर प्रदेश की होली परंपरा को जीवंत करते हुए देखो होरी के खिलैया पेश किया तो प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा। प्रयागराज की वरिष्ठ कथक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा ने शिव वंदना डमरू हर केर बाजे के उपरांत कथक का पारंपरिक स्वरूप अत्यंत सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया। अंत में उन्होंने महाराज बिंदादीन जी द्वारा रचित लोकप्रिय ठुमरी डगर चलत देखो श्याम कर गहियाँ पर सुंदर भाव पक्षों का प्रदर्शन कर प्रशंसा अर्जित की। उनके साथी कलाकार पं. पूरन मिश्रा, मंजीत कुमार, अनिल कुशवाहा, शुभंकर शर्मा उन्नति मिश्रा ने प्रस्तुति का आकर्षण बढ़ाया। अहमदाबाद के मौलिक शाह ने शिव स्तुति के उपरांत तीन ताल में पारंपरिक कथक किया। अंत में उन्होंने लोकप्रिय ठुमरी पीत पटवारे ने मरोड़ डारी बहिया पर सशक्त भावों का प्रदर्शन किया। इस क्रम में 1 सितम्बर, 2026 को कथक केन्द्र, लखनऊ की प्रस्तुति के उपरांत लखनऊ की डॉ. रुचि खरे, मेरठ की प्रो. (डॉ.) भावना ग्रोवर, इंदौर की डॉ. सुमित्रा हरमलकर और पुणे के डॉ नंदकिशोर कपोते को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...