back to top

बेरोजगारी का दंश और नयी उम्मीदें

आज लोग उन ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों का भले खूब मजाक उड़ा रहे हों, जिन्होंने साल 2020 की शुरूआत में अनगिन लोगों को नौकरी पाने और उनके अच्छे दिन आने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन सिर्फ ज्योतिषाचार्य ही अपनी भविष्यवाणियों को लेकर औंधे मुंह नहीं गिरे, हकीकत तो यह है कि साल 2020 में बड़े पैमाने पर नौकरियों के आगमन और विकास की बात कई बड़ी रोजगार कंसल्टेंसी कंपनियों ने भी कही थी।

इस तरह ये तमाम संस्थाएं और कंपनियां भी ज्योतिषियों की ही तरह साल 2020 में औंधे मुंह गिरी हैं। साल की शुरु आत में कई बड़ी कंसल्टेंसी कंपनियों ने 2020 को नये सपनों की उड़ान वाला साल बताया था। लेकिन रोजगार के लिहाज से साल 2020 जितना हाहाकारी साबित हुआ है, उतना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अभी तक कोई दूसरा साल नहीं साबित हुआ।

यह बात सिर्फ भारत के लिए ही सही नहीं है बल्कि दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है, जिसके लिए साल 2020 भयानक बेरोजगारी का साल साबित न हुआ हो। फिर चाहे भले वहां कोरोना संक्रमण की कैसी भी स्थिति रही हो। हिंदुस्तान के लिए तो साल 2020 वाकई में रोजगार के लिहाज से एक ऐसा दु:स्वप्न है, जिसे कोई भारतीय कभी नहीं याद रखना चाहेगा।

जनवरी, फरवरी में रोजगार पैदा होने की दर 2.5 से करीब 3.5 फीसदी के आसपास थी और उम्मीद की जा रही थी कि इस साल के बजट के बाद नौकरियों की बूम आ जायेगी। लेकिन नौकरियों के बजाय कोरोना आ गया है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 25 मार्च 2020 को जैसे ही 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा हुई, रोजगार की तमाम संभावनाओं को एक झटके में ताला लग गया।

अप्रैल में जब सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईआई) की सर्वे रिपोर्ट आयी तो यह दिल तोड़ देने वाली थी, क्योंकि मार्च में जो बेरोजगारी 6 से 8.74 प्रतिशत थी, वह एक झटके में बढ़कर 23.52 फीसदी हो गई। इस साल के लिए विशेष भविष्यवाणी की गई थी कि अप्रैल, मई में रियल स्टेट क्षेत्र कम से कम 20 लाख से ज्यादा नये रोजगार पैदा करेगा, क्योंकि रेरा में दर्ज कम से कम 3000 हाउसिंग कंपनियों को इस साल अपने करीब 20,000 हाउसिंग निर्माण के कमिटमेंट पूरे करने थे।

लेकिन 25 मार्च को जब पूरी तरह से हर चीज में लॉक लग गया, तो रोजगार के क्षेत्र की इस बड़ी संभावना एक झटके में खत्म हो गई। यह अकेली बुरी खबर नहीं थी। इस साल एयरलाइंस क्षेत्र से भी कम से कम एक से दो लाख नौकरियों के निकलने की उम्मीद थी, जबकि टूर और ट्रैवलिंग के क्षेत्र से माना जा रहा था कि 3 से 4 लाख नयी नौकरियां सृजित होंगी, क्योंकि विभिन्न टूर ऑपरेटिंग कंपनियों के पास गर्मियों में जो टूर की बुकिंग थी, वह 10 से 12 लाख लोगों की एडवांस में थी।

RELATED ARTICLES

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...