back to top

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की। घरों में केले के पत्ते से मंडप बनाकर गौरी गणेश की पूजा की गई।
कजरी तीज पर व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद भगवान शिव और माता गौरी की मिट्टी की मूर्ति बनायी और माता गौरी और भगवान शिव की मूर्ति को एक चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर स्थापित किया। इसके बाद माता गौरी को सुहाग के 16 सामग्री अर्पित की, और भगवान शिव को बेल पत्र, गाय का दूध, गंगा जल, धतूरा, भांग आदि चढ़ाया। उसके बाद धूप और दीप आदि जलाकर आरती करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की कथा सुनी और विधि विधान से पूजा-अर्चना की। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि की ओर से पूजन का आयोजन किया है। मां गौरी स्वरूप कजरी की आकृति बना कर व्रती महिलाओं ने पूजन किया। पूजन के दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ी धारण किये हुए थीं।
राजेन्द्र नगर के महाकाल मंदिर में भी महिलाओं ने पूजन किया। संयोजक अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर को हरे रंग की रोशनी से सजाया गया था। इंद्रलोक कॉलोनी के इंद्रेश्वर और तुलसी मानस मंदिर में भी पूजन किया गया। आशियाना में पूजा मेहरोत्रा की ओर से पूजन किया गया। पति अमित मेहरोत्रा ने कजरी की कथा सुनाई। महानगर में अनुराधा की ओर से पूजन किया गया।

इसलिए मनायी जाती है कजरी तीज:
कजरी तीज मुख्य रूप से दांपत्य जीवन में मधुर संबंधों पर आधारित पर्व है। पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि इस पर्व को लेकर ये पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने सालों तक अपने कठोर तप से भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था। तभी से मान्यता अनुसार सभी शादीशुदा महिलाएं अपने दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हेतु व अपने पति की दीघार्यु के लिए निर्जल रहकर इस दिन मां पार्वती के लिए व्रत करती हैं। इसके साथ ही इस दिन अविवाहित कन्याएं भी भगवान शिव की भांति वर पाने और जल्द विवाह की कामना से इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महिलाओं के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान शिव और माता पार्वती उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती से सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। ऐसी भी माना जाता है कि अगर किसी लड़की की शादी में कोई बाधा आ रही है तो इस व्रत को जरूर रखे।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...