इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ट्रेड शो का आयोजन
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक बड़ा व्यापारिक मेला लगा है। इस मेले में आपको आपके घर के जरूरत की लगभग सभी सामग्रियां मिल सकती हैं। चाहे वह साज सज्जा का समान ही क्यों न हो। यहां आपको सोफा, बेड, अलमारी के विभिन्न तरीके के मिट्टी के बने पॉट, बर्तन आदि मिले जाएंगे।

इसके अलावा यहां पर पीतल से बनी भगवान की मूर्तियां तरह-तरह के पर्दे, सिल्क साड़ियां, भदोही की प्रसिद्ध कालीन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि मार्केट से कम मूल्य पर उपलब्ध है। यहां पर मौजूद तमाम स्टॉल्स पर बात करने पर यह पता चलता है कि यह स्टॉल विभिन्न शहरों से आकर यहां पर अपने सामान की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं। यह स्टॉल अपने-अपने शहर का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके शहर में मशहूर वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं।
भदोही की कॉलीन बनी आकर्षण का केंद्र
उदाहरण के लिए यदि हम देखें तो जैसे भदोही की कालीन विश्व विख्यात है, तो भदोही के कालीन व्यापारी यहां पर अपनी कालीन का स्टॉल लगाए हुए हैं। यहां पर एक व्यापारी मुमताज से बात करने पर पता चला कि वह मुंबई से हैं और उन्होंने होम डेकोरेशन यानी घर की साज सज्जा के लिए इंपोर्टेड सीन्स का स्टॉल लगाए हुए हैं, जो की काफी खूबसूरत है।
दुकानदार मुमताज ने बताया
मुमताज ने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि यहां सामान मार्केट से कम दम पर यहां उपलब्ध है। इस मेले में अलीगढ़ से आए सचिन तिवारी बताते हैं कि उनका काम पीतल की मूर्तियों का है। जहां इन मूर्तियों का मूल्य 250 रुपए से 1 लाख 80 हजार रुपए तक है. सचिन ने बताया कि इन मूर्तियों की मैन्युफैक्चरिंग अलीगढ़ में ही होती है।
खाने पीने के भी लगे हैं स्टॉल
यहां पर सहारनपुर फर्नीचर्स की स्टाल पर नक्काशी दार किए हुए साज सज्जा के समान लगे हुए हैं, जो कि यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यहां पर इस मेले में सिल्क- एक्सपो भी लगाया गया है, जिसमें सिल्क की अच्छी-अच्छी साड़ियां मिल रही हैं। इन सब के अतिरिक्त इस मेले में खाने-पीने के सामान भी उपलब्ध हैं। जैसे कि यहां पर वड़ा- पाव, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन आदि के स्टॉल भी लगे हैं। यानी कि आप अपनी भूख भी मिटा सकते हैं।





