back to top

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

  • 223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियान

लखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा और डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब प्रदेश के गांवों तक विस्तार लेने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी विकसित किए जाने की योजना का सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि 25 जुलाई 2022 को सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके तहत 37 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 450 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए, जिससे 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा संसाधनों का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया। विधायक के मुताबिक प्रदेश सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी विकास योजना के तहत कुल 223 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। इनमें से 113 ग्राम पंचायतों में किताबें और फर्नीचर पहुंच चुके हैं, जबकि अगले चरण में आईटी उपकरण उपलब्ध कराने की तैयारी है।

डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए ग्रामीण विद्यार्थियों को किताबों के साथ आॅनलाइन शैक्षणिक सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न डिजिटल संसाधनों तक पहुंच मिल सकेगी। इससे गांवों में ही बेहतर अध्ययन का माहौल तैयार होने और विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में 2022 में जनसहभागिता के साथ शुरू की गई डिजिटल शिक्षा की परिकल्पना को अब प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचते देखना संतोष की बात है।

उन्होंने इस पहल को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी सिर्फ किताबों तक पहुंच का माध्यम नहीं होगी, बल्कि ग्रामीण युवाओं को तकनीक, आॅनलाइन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने का प्रभावी केंद्र बन सकती है।

इससे गांव के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध होंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का विस्तार ग्रामीण युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED ARTICLES

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...

चीन का निर्यात अगस्त में 25% बढ़ा, व्यापार अधिशेष 119.1 अरब डॉलर

मोटर वाहन और हाई-टेक सामान की मजबूत मांग से उछाल, अमेरिका को निर्यात में 34% की वृद्धि बैंकॉक। चीन के निर्यात में अगस्त महीने में...