back to top

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर
लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम द्वारा किए जा रहे ठोस कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन कार्यों का अध्ययन किया। टीम ने नगर निगम की विभिन्न व्यवस्थाओं को समझने के साथ ही कचरे से उपयोगी संसाधन और आय के साधन विकसित करने के प्रयासों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में टेड टॉथ, डॉ. सी. एस. कार्तिकेयन, सौरभ बोथरा और पीयूष शर्मा शामिल थे।

स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने विशेषज्ञों को लखनऊ में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों और नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे को अलग करना, कचरे की छंटाई, प्रसंस्करण, कंपोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सिंगापुर की टीम ने नगर निगम के मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां टीम ने सूखे कचरे की छंटाई और प्लास्टिक सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं को अलग कर पुनर्चक्रण के लिए भेजने की प्रक्रिया को समझा।

विशेषज्ञों ने इस बात पर भी चर्चा की कि कचरे से अधिक से अधिक उपयोगी सामग्री कैसे प्राप्त की जा सकती है और प्लास्टिक कचरे का बेहतर तरीके से पुनर्चक्रण कैसे किया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने पुराने जमा कचरे यानी लीगेसी वेस्ट के प्रबंधन से जुड़े कार्यों का भी अध्ययन किया। टीम को पुराने कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और उसके बाद उस भूमि के दोबारा उपयोग की जानकारी दी गई।

नगर निगम द्वारा पुराने कचरे के निस्तारण के जरिए पर्यावरण सुधार और भूमि के बेहतर उपयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञ टीम ने शिवरी स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान प्लांट में आने वाले कचरे, उसकी प्रसंस्करण क्षमता और कचरे से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के उपयोग पर चर्चा की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कचरे के प्रसंस्करण से बनने वाले आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) का बड़े स्तर पर उपयोग किया जाए। इससे लैंडफिल में जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी और प्लांट के लिए आय का एक स्थायी साधन भी विकसित हो सकेगा। इसके अलावा कचरे से बनने वाली खाद के बेहतर उपयोग और उसके लिए बाजार उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्लास्टिक कचरे के संग्रह, छंटाई, पुनर्प्राप्ति और पुनर्चक्रण पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों और नगर निगम अधिकारियों ने इस बात पर विचार किया कि प्लास्टिक कचरे को लैंडफिल में जाने से कैसे रोका जाए और उसे अधिक से अधिक पुनर्चक्रण कर उपयोगी संसाधन में बदला जाए।

सिंगापुर की टीम ने लखनऊ नगर निगम की ओर से कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में सिंगापुर और लखनऊ के बीच ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कचरे से संसाधन प्राप्त करने और पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाओं के क्षेत्र में अनुभव साझा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...

चीन का निर्यात अगस्त में 25% बढ़ा, व्यापार अधिशेष 119.1 अरब डॉलर

मोटर वाहन और हाई-टेक सामान की मजबूत मांग से उछाल, अमेरिका को निर्यात में 34% की वृद्धि बैंकॉक। चीन के निर्यात में अगस्त महीने में...