back to top

सिख समाज ने की बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग

हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए मुक्तिवाहिनी भेजी जाए : सिख समाज

लखनऊ। बांग्लादेश में हाल में हुए तख्तापलट के बाद उत्पन्न हुई हिंदुओं के प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द हस्तक्षेप करना चाहिए। इस दिशा में आवश्यक हो तो मुक्तिवाहिनी की तरह बांग्लादेश में सेना भेजी जाए। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा, महामंत्री हरपाल सिंह जग्गी और प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने शनिवार को यह संयुक्त बयान जारी किया। उनके अनुसार भारतीय सेना इस विनाशकारी ज्वलंत समस्या का निस्तारण करने में सक्षम है। हर हाल में बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा होनी चाहिए। संयुक्त बयान के अनुसार भारत सरकार की ओर से यह सख्त संदेश सारी दुनिया में जाना चाहिए कि जहां भी भारतीय और हिंदू समाज है भारतीय सरकार और सेना उनकी रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इस कार्य में भारत का प्रत्येक नागरिक भारत सरकार और बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ खड़ा है। इतिहास गवाह है कि सिख समाज के गुरु हरगोबिंद साहिब जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह और उनके बाद, बंदा सिंह बहादुर जी ने भी ऐसे कट्टरवादियों जो धर्म के नाम पर हत्या और अत्याचार करते है, का सफाया किया था। सेना के अतिरिक्त सिख समाज आवाहन करता है कि हर सिख अपना धर्म समझते हुए आज भी इन कट्टरपंथियों से लड़ने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने के लिए तत्पर है।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...