back to top

विकसित भारत के लिए श्री राम के आदर्श महत्वपूर्ण

मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम पुस्तक का विमोचन

लखनऊ। श्री राम के आदर्श रामराज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। आज भारत को विश्व गुरु बनने एवं विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित होने के लिए हमे इन आदर्शो का पालन करना चाहिए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना एवं अपने कर्तव्यों का शुद्ध अंतकरण से पालन एवं निर्वाहन करना चाहिए । यह कथन श्री चंपक राय, महासचिव, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास एवं उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद द्वारा मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही गई। इस अवसर पर उन्होंने दोनो संपादक को अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए बधाई दी।सन 2047 तक भारत को विकसित करने के लिए उन्होंने युवा एवं नारी शक्ति के विशेष योगदान की बात कही।
यह पुस्तक डॉ. गिरीश कुमार द्विवेदी सह आचार्य शिक्षा विद्याशाखा एवं डॉ. गौरव संकल्प, सहायक आचार्य, प्रबंधन अध्ययन विद्याशाखा, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संपादित की गई है । इस पुस्तक में 44 अध्याय में श्री राम के जीवन उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विस्तार से अलौकिक एवं अनुपम व्याख्या की गई है । यह पुस्तक कालिंदी प्रकाशन आजमगढ़ द्वारा प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में प्रो कृष्ण बिहारी पांडे, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, प्रो.आर डी मिश्रा, पूर्व कुलपति, जम्मू विश्वविद्यालय, प्रो. आशुतोष गुप्ता, प्रो श्रुति, प्रो प्रदीप कुमार पांडे, प्रो. नंद लाल मिश्रा, डॉ. देवेश रंजन त्रिपाठी, डॉ. शुचिता चतुवेर्दी,सी ए राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, उपाध्यक्ष, सेवा भारतीय समिति, आरएसएस, काशी प्रांत, श्री राम जी भाई, सदस्य, क्षेत्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ, श्री उमेश चंद्र कक्कड़, साहित्यकार एवं कवि, डॉ उषा मिश्रा विभाग अध्यक्ष, हिंदी, प्रयाग महिला विद्यापीठ,प्रयागराज, डॉ. एकता वर्मा, डॉ. अमित कुमार दुबे, डॉ. शैलेंद्र कुमार, कौमौदी शुक्ला, सौम्या तिवारी, रमेश कुमार मिश्रा, आदि ने इस पुस्तक में अपने विचार व्यक्त किए हैं। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर डॉ. नरेन्द्र कुमार पांडे समन्वयक, सूबेदार तिवारी नगर संघचालक दर्शननगर, रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, रोहित सिंह, उमेश चंद्र पाण्डेय, कृति त्रिपाठी, शालिनी द्विवेदी, वंदना पांडे , डॉ शशिभूषण राम त्रिपाठी, आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...