back to top

शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष

भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को पंतनगर स्थित शिव मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग के अनुभवी सांस्कृतिक दल के प्रमुख श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मनमोहक भजनों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विधिवत आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के उपरांत श्रीकृष्ण की भव्य आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में शंकरपुरवा तृतीय वार्ड के पार्षद उमेश चन्द्र सनवाल, पंतनगर सांस्कृतिक समिति के महामंत्री पूरन नयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल चन्द्र उप्रेती, उपाध्यक्ष नवीन रावत एवं देवजीत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नारायण दत्ता जोशी, सहकोषाध्यक्ष सोमेन्द्र सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य भुवन चन्द्र पाण्डेय, कृष्ण सिंह मेहता, हरेन्द्र सिंह रौतेला एवं निखिल सनवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा शिव शक्ति सेवा समिति, पंतनगर के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, महामंत्री देश प्रेमी विक्की सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों ने भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, कलाकारों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर

राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...