back to top

भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला

न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्तों ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… मंगल गीत गाए, राधा कृष्ण को झूला झुलाकर आनंद उठाया। कान्हा के जन्मोत्सव पर आरती पूजन करके सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि 4 से 9 सितम्बर तक चलने वाले छ्ह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियां प्रदर्शित की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डिजिटल मूविंग झांकी के पहले दिन श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण प्रसंग दिखाया गया। एक दिन कृष्ण बाल सखाओं के साथ गोकुल भ्रमण पर निकले। जहां वह देख रहे हैं कि गोकुल में भव्य मेला चल रहा है। मेला क्षेत्र में रोजमर्रा के सामानों की दुकान, खेल तमाशा व भव्य झूलों से सजा है। कृष्ण ने बाल सखाओं के साथ रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी की, तरह-तरह की मिठाईयां खाई, झूला झूले, खेल तमाशा देखकर गोकुल भ्रमण का आनंद उठा रहे हैं।
दूसरे दिन की झांकी में माखन चोरी लीला दिखाई गई। कान्हा ने ग्वाल बालों के साथ गोपी के घर से माखन चोरी करने की योजना बनाई। एक दिन गोपी किसी आवश्यक काम से बाहर गई थी तभी कान्हा ग्वाल बालों के संग गोपी के घर के दरवाजे को चोरी छुपे खोलकर घर के अंदर पहुंचे। कान्हा ने गोपी के घर में ऊपर रस्सी से बंधी हुई माखन की मटकी को देखा। कान्हा ने ग्वाल बालों से तुरंत पिरमिड बनाओ को कहा।कान्हा पिरामिड पर चढ़कर मटकी से माखन चोरी करके ग्वाल बालों को दे रहे है। वहीं अन्य झांकियों में सावन में झूला झूलते राधा कृष्ण, बाबा बफार्नी अमरनाथ शिवलिंग के दर्शन, भक्त शिरोमणि हनुमान जी के हृदय में राम सीता के दर्शन की स्वचालित झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। बंदर और सांप का खेल दिखाते मदारी की झांकी के साथ राम नाम जपते तुलसीदास, माखन चोरी करने पर कन्हैया को छड़ी लेकर दौड़ाती यशोदा माता की चलती फिरती झांकी भक्तों को लुभा रही थी। 20 फिट ऊंचे शिवलिंग से गंगा अवतरण का सेल्फी कार्नर का भी भक्त आंनद उठे रहे थे।डिजिटल मूविंग झांकी लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के साथ स्वचालित मूर्तियां एक्शन करती हुई दिखाई दे रही थी जो सभी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। न्यू गणेशगंज झांकी स्थल को फूल पत्तियों, खूबसूरत आकृतियों की कोलकाता की एलईडी लाइट पैनल, झूमर, रंग बिरंगी झालरों एवं विशालकाय तोरण द्वारों पर कृष्ण एवं विघ्नहर्ता गणेश को लखनऊ के मशहूर अग्रवाल इलेक्ट्रिकल, चौक के अंकुल जी द्वारा उकेरा गया था।

RELATED ARTICLES

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि...

जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न

सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

मुंबई में कई जगह दही हांडी का आयोजन, हजारों गोविंदा हुए शामिल

मुंबई।   मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों गोविंदा ने मानव पिरामिड बनाकर...