लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुन: तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रो. मांडवी सिंह के पिछले कार्यकाल में विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं, व्याख्यानों, संगोष्ठियों, मास्टरक्लास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के प्रतिष्ठित कलाकारों, संगीतज्ञों, नृत्य गुरुओं एवं विषय-विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर विद्यार्थियों को उनके अनुभव एवं ज्ञान से लाभान्वित होने के अवसर प्रदान किए गए। पिछले कार्यकाल में कथक, भरतनाट्यम, ध्रुपद, शास्त्रीय गायन, तालवाद्य एवं अन्य भारतीय कला-विधाओं से संबंधित अनेक शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शोध को प्रोत्साहन देने तथा भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं। प्रो. मांडवी सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक गतिविधियों को विकसित करने, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए। पुन: कुलपति नियुक्त किए जाने पर प्रो. मांडवी सिंह ने विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुलाधिपति महोदया के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए वे और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, भारतीय कला एवं संस्कृति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। प्रो. मांडवी सिंह के पुन: कुलपति नियुक्त किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। कुलसचिव श्री एस.पी. सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षकगण, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. मांडवी सिंह के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी तीन वर्षों में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय शिक्षण, शोध, संगीत, नृत्य एवं भारतीय कला-संस्कृति के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ करेगा।
भातखण्डे की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह पुन: तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त
By Anil Dwivedi
0
9
RELATED ARTICLES
शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष
भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...
भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला
न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...
जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न
सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर
लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...
आधी रात जन्मे सृष्टि के पालनहार, कान्हा के जयघोष से गूंजा शहर
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात मंदिरों व घरों में जन्में कान्हा, डिजिटल झांकी ने मनमोहा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में...
शिव मंदिर पंतनगर में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष
भव्य भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंतनगर सांस्कृतिक समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 4 सितंबर 2026 को...
भक्तों ने देखा श्रीकृष्ण का गोकुल भ्रमण के संग माखन चोरी की लीला
न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों का शुभारंभ
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव...
जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन संपन्न
सआदतगंज के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, करीब 7,000 वर्गफुट में बनेगा नया मंदिर
लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के श्री...
सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...
शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...





