back to top

प्रधानमंत्री किसानों की इज्जत नहीं करते, कुछ लोगों के हाथ में है उनका रिमोट कंट्रोल : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश के किसानों की इज्जत नहीं करते और बार-बार बातचीत करके सिर्फ किसानों को थकाना चाहते हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल कुछ पूंजीपतियों के पास है।

राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर, पंजाब से पार्टी के उन सांसदों के साथ एकजुटता प्रकट की जो पिछले करीब 40 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं। पंजाब से संबंध रखने वाले कांग्रेस के लोकसभा सदस्य जसबीर गिल, गुरजीत औजला, रवनीत सिंह बिट्टू और कुछ अन्य नेता कृषि कानूनों के खिलाफ खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। उनकी मांग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की है।

 

राहुल गांधी और प्रियंका कुछ देर तक पार्टी के इन सांसदों के साथ धरना स्थल बैठे और उनके साथ एकजुटता प्रकट की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, मोदी जी ने भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द करने की कोशिश की थी, उसे हमने रोका। अब यह नया कदम तीन कानूनों के तौर पर उठाया गया है। ये तीनों कानून किसानों को खत्म करने के कानून हैं। उन्होंने कहा, देश को आजादी 1947 में मिली, लेकिन इस आजादी को किसानों ने कायम रखा। जिस दिन खाद्य सुरक्षा खत्म होगी उस दिन आजादी चली जाएगी।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, एक तरफ हिंदुस्तान है और दूसरी तरफ मोदी जी के कुछ पूंजीपति मित्र हैं। देश के बहुत सारे लोगों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि अगर आज किसान का हक छिना तो अगला नंबर मध्य वर्ग का होगा और फिर दूसरे लोग भी होंगे। उन्होंने आरोप लगाया, मोदी जी कहते हैं कि देश को कोरोना से नुकसान हुआ। नुकसान कोरोना से पहले हुआ था। सच्चाई यह है कि मोदी जी और उनके दो-तीन उद्योगपति मित्र आप से सब छीन रहे हैं। ये ही कुछ उद्योगपति सब कुछ चला रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों को समझना पड़ेगा कि समय जाया किया जा रहा है और थकाया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, मोदी जी किसानों की बुनियादी इज्जत नहीं करते हैं।…. एक किसान मरे, दो मरे, 100 मरे, नरेंद्र मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने दावा किया, नरेंद्र मोदी जी समझते हैं कि किसान थक जाएगा और भाग जाएगा। मोदी जी, किसान नहीं भागने वाला है, आपको भागने पड़ेगा। आपको समझ जाना चाहिए कि ये हिंदुस्तान पीछे हटने वाला नहीं है। न किसान पीछे हटेंगे और न ही कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पूरी माया पैदा की गई और आने वाले समय में ए माया टूटेगी। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने आरोप लगाया, नरेंद्र मोदी जी, देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, लेकिन उनका रिमोट कंट्रोल तीन-चार लोगों के पास है। उन पर दया आती है। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका कृषि कानूनों के खिलाफ उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को ए तीनों कानून वापस लेने होंगे। सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान अधिकार दिवस मनाया। इसके तहत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपें। मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में स्पीकअप फॉर किसान अधिकार हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...