back to top

नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन

लखनऊ। शिवोहम योगा स्टूडियो में तीज उत्सव का आयोजन मंगलवार को बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से लखनऊ की अनेक सम्मानित एवं वरिष्ठ समाजसेविकाओं ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक, पत्नी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहीं। उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें नंदिता मिश्रा को तीज क्वीन चुना गया। इसके अलावा शिवोहम एनर्जी क्वीन, शिवोहम तीज ब्यूटी, मेहंदी क्वीन सहित विभिन्न आकर्षक टाइटल महिलाओं को दिये गये।
उत्सव में कजरी, पारंपरिक तीज गीत, डांस एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन हुआ, जिसका महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आनंद लिया। पूरा वातावरण तीज की पारंपरिक संस्कृति और महिला शक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की संस्थापिका पूनम सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवोहम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, खुशहाल और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना है। उनके कुशल आयोजन में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...