back to top

निशंक ने तिहान-आईआईटी हैदराबाद की स्वायत्त नौवहन प्रणाली की रखी आधारशिला

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को तिहान-आईआईटी हैदराबाद की स्वायत्त नौवहन प्रणाली संबंधी परीक्षण प्लेटफार्म की आधारशिला रखी और कहा कि नौवहन प्रणाली तथा हवाई वाहनों के विकास एवं अनुकूलन से भारत वैश्विक स्तर पर उन्नत तकनीक के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।

निशंक ने डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा, मुझे इस बात की भी खुशी है कि आईआईटी हैदराबाद न केवल विज्ञान और नवाचार को मजबूत कर रहा है बल्कि भारत सरकार के अन्य कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि आईआईटी हैदराबाद द्वारा विकसित स्वायत्त नेविगेशन प्रणाली तथा हवाई वाहनों का विकास एवं अनुकूलन भारत को वैश्विक स्तर पर उन्नत तकनीकी के मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्रणाली भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए व्यवसायों के लिए नए रास्ते भी खोलेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। निश्चय ही यह प्रणाली तो एक है पर इसके उपयोग और फायदे अनेक है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नई नौवहन प्रणाली 21वीं सदी में एक बड़ी ताकत की तरह है जो नए भारत को आत्मनिर्भर भारत बनने में सक्षम करेगी।

उन्होंने कहा कि आईआईटी हैदराबाद द्वारा 5जी तकनीक पर भारत का पेटेंट हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। आने वाला युग 5जी का युग है जिस पर आईआईटी हैदराबाद ने पहले ही बढ़त लेनी शुरू कर दी है। इस डिजिटल कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, आईआईटी हैदराबाद के कई अधिकारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...