-समर कार्निवाल 2025
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण, जेटेक और प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर लखनऊ में चल रहे समर कार्निवल में आर.जे. गुप्ता के गाए मुकेश के गीतों ने लोगों को खूब झुमाया। समर कार्निवाल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सुधा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, एन. बी. सिंह, सीमा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जूनियर मुकेश आर.जे.गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज में श्री राम के भजन से कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरांत अपनी कनेक्ट टीवी आवाज में जिस जिस गली में तेरा घर ना हो बालमा, जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे, चंदन सा बदन चंचल चितवन, तौबा ये मतवाली चाल कहीं दूर जब दिन ढल जाए जैसे अन्य गीत को सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरांत राज गुप्ता ने अपनी सुमधुर आवाज में श्रोताओं की विशेष मांग पर आरडी बर्मन जी का गया हुआ गीत समंदर में नहा के तुम और भी नमकीन हो गई हो हो.. को सुना कर श्रोताओं को अपने साथ खूब झुमाया नचाया।
संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में आर्यन गुप्ता ने अपनी शुभ मधुर आवाज में बॉलीवुड के नए तराना तुम ही हो तुम ही हो मुस्कुराने की वजह तुम हो, पल पल दिल के पास तुम रहती हो जैसे अन्य गीतों को सुना कर श्रोताओं का दिल जीता। इस अवसर पर मधु माही सिंह ने अपनी एकल लघु नाटिका से नारी के द्वंद और अंतर्द्वंद को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ हर्षित माहेश्वरी, डॉ ऐश्वर्या मंडपे, डॉक्टर बिंदु, डॉ राखी सिंह और मधु सिंह ने रैम्प पर कैटवॉक कर अपनी सौंदर्य युक्त प्रतिभा प्रदर्शित की।
अद्भुत रंग बिखेर रहा है समर कार्निवल
लखनऊ। यूपी दर्शन पार्क लखनऊ मे लखनऊ विकास प्राधिकरण जेटेक तथा प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में 30 मई से 24 जून 2025 तक चलने वाले समर कार्निवल 2025 जहां एक तरफ रंगारंग कार्यक्रम अपनी छटा बिखेर रहा है, वहीं झूला मस्ती सहित आइसक्रीम ज्ञान और अमूल जैसे प्रोडक्ट, रंगबिरंगे कपड़ों की शानदार रेंज और बच्चों के खिलौने सब कुछ है समर कार्निवल 2025 में। प्रगति इवेंट पर्यावरण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का पोषक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए आज के कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सीमा गुप्ता, अनुभाग अधिकारी सचिवालय लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुधा मिश्रा की गरिमा में उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एन बी सिंह, जेटेक ग्रुप की प्रमुख स्मिता शर्मा, अमित कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
आकर्षक स्टॉल जो दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहे हैं:
नीतू तिवारी द्वारा ज्वेलरी का कलेक्शन, ऐडी ज्वैलरी स्किन केयर और बहुत सारे प्रोडक्ट। इसके साथ श्री बांके बिहारी कलेक्शन प्रियंका तिवारी द्वारा, जैसे पार्टी वियर सूट, कुर्ती, प्लाजो, मैक्सी, डिजाइनर सूट; कन्नौज के प्राकृतिक तरीकों से बनाए गए इत्र के साथ प्राकृतिक परफ्यूमर कंपनी इस मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्राकृतिक तरीके से बनाए गए इत्र बेला, चंपा, गुलाब, और खास मिट्टी अतर और गुलाब जल जो वहां की पारंपरिक विधि द्वारा बनाया जाता है, उचित दाम पर उपलब्ध है।





