back to top

महफिल में दिखी लखनऊ की बदलती सामाजिक और सांस्कृतिक तस्वीर

लखनऊ। लखनऊ की संस्कृति, इतिहास, साहित्य और खान-पान से जुड़े विभिन्न रंगों को एक मंच पर समेटते हुए वाह लखनऊ की ओर से आयोजित महफिल-ए-टिकैत राय में शहर के अतीत और वर्तमान पर चर्चा हुई। गोमती नगर स्थित विस्तार क्लब में हुए कार्यक्रम में साहित्य, इतिहास और लखनऊ के खान-पान से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसा चलन अच्छा है। इससे हमें लखनऊ को और समझने का मौका मिलेगा। अपनी बात रखते हुए डॉ दिनेश शर्मा भावुक हुए। कार्यक्रम में लेखक अभिषेक दत्ता की पुस्तक हनुमान रामायण से पहले का विमोचन किया गया। पुस्तक के माध्यम से रामकथा और हनुमान से जुड़े उन पहलुओं पर चर्चा सामने आई, जो आम तौर पर प्रचलित आख्यानों से अलग हैं।​ इसके बाद लेखक आशुतोष शुक्ला की कहानी फोनबुक का पाठ आरजे प्रतीक ने किया। कहानी-पाठ ने कार्यक्रम में साहित्य और प्रस्तुति का एक अलग रंग जोड़ा। महफिल-ए-टिकैत राय का एक महत्वपूर्ण सत्रअब्दुल हलीम शरर और लखनऊ पर केंद्रित रहा। शरर की इसी महीने 4 सितम्बर जन्मदिन होता है। हिमांशु बाजपेयी ने शरर की रचनाओं और उनके समय के लखनऊ के संदर्भों पर बातचीत करते हुए शहर की बदलती सामाजिक और सांस्कृतिक तस्वीर को सामने रखा। बातचीत में यह भी उभरकर आया कि लखनऊ को समझने के लिए उसके इतिहास के साथ-साथ उसके किस्सों, किरदारों और रोजमर्रा की जिंदगी को समझना भी जरूरी है।​ साहित्यकार कुंवर नारायण को भी याद किया गया। कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प और लखनवी अंदाज वाला सत्र रहा ह्यलखनऊ के भटूरे पर चकल्लसह्ण। सुधीर मिश्रा और अन्य प्रतिभागियों ने भटूरे के बहाने लखनऊ के खान-पान, पुराने बाजारों, दुकानों, स्वाद और उससे जुड़ी यादों पर खूब चकल्लस की। चर्चा में इतिहास और किस्सों के साथ लखनऊ की खाने-पीने की संस्कृति के कई दिलचस्प पहलू सामने आए।​ इस मौके पर उमाशंकर दुबे, कनक रेखा चौहान, राय रवि बली, राजीव श्रीवास्तव, साक्षी, मनीष मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा

लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...