लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 6 सितंबर को बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बौद्ध साहित्य और कला की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया गया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में भगवान बुद्ध के जीवन, उपदेशों एवं मानव कल्याण से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध का अहिंसा, करुणा, शांति, सत्य और सह-अस्तित्व का संदेश आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का ज्ञान होना भी आवश्यक है। बौद्ध साहित्य और कला छात्रों में संवेदनशीलता, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक ज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन छात्रों को संस्कृति से जोड़ने के साथ शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं। कार्यशाला में छात्रों ने बौद्ध कला एवं साहित्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा
By Anil Dwivedi
0
5
RELATED ARTICLES
आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर
सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ
लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...
डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला
7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...
अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा
लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...
कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा
लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...
आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर
सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ
लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...
डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला
7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...
अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...
अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा
लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...
देवकीनंदन और रश्मि श्रीवास्तव समेत छह को मिला सारस्वत सम्मान -2026
डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव साहित्य संस्थान का पुस्तक विमोचन और सारस्वत सम्मान -2026 संपन्न
लखनऊ। रविवार को हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में डॉ....