back to top

उत्कृष्ट कार्य करने वाली शहर की कई विभूतियां सम्मानित

देशभक्ति के रंग में रंगा मंच
लखनऊ। राजधानी के मवैया क्षेत्र में स्थित मवैया पार्क में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के समापन समारोह के मौके पर लखनऊ कम्यूनिकेशन सोसाइटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर नृत्य के रूप में गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ वैष्णवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत शहर की कई सम्मानित विभूतियां को मंच पर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वैश्य व्यापारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुलहर वैश्य, चरणजीत राजीव गांधी पार्षद मवैया, सचिन कुमार वैद्य अध्यक्ष श्री कृष्णा एजुकेशनल ट्रस्ट, जगदीश वैश्य ओएसी मनकामेश्वर मंदिर, रेनबो से राजेश गुप्ता, महानगर महिला मोर्चा बीजेपी की मंत्री अनीता वर्मा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिप्रा इन सभी को कार्यक्रम संयोजक विजयलक्ष्मी गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेविका अध्यक्ष नव अंशिका फाउन्डेशन नीशू त्यागी, लखनऊ कम्युनिकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष दबीर सिद्दीकी ने सम्मानित किया। उसके उपरांत मंच पर सौरभ कमल और मधु सिंह ने लोक नृत्य पेश करके सभी दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रस्तुत की जिसमें स्टेप 1 डांस एकेडमी के बच्चों ने ए वतन गीत पर नृत्य पेश करके पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रदेश की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिप्रा ने राम बधाई गीत जैसे ही पेश किया चारों तरफ जय श्री राम के नारों की आवाज गूंज गई। वहीं सुशील कुमार और प्रदीप ने भूले बिसरे गीत सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया। भोजपुरी गीतकार परमहंस मौर्य ने अपनी नवीन रचनाएं सुना कर लोगों से खूब तालियां बटोरी। मवैया के स्थानीय बच्चों ने अपने नृत्य से अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे जिसमें निम्न रूप से अंजली गुप्ता निदेशक लक्ष्य आराध्य समाज सेवा समिति पलक रिया अभिनंदन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...