back to top

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को किया सम्मानित

काव्य-संग्रह कौतुकी कान्हा एवं कहानी संग्रह जीवन के रंग अपनों के संग का विमोचन
लखनऊ। नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ के तत्वावधान में स्मृतिशेष शिवा गोस्वामी भाया प्रणीत काव्य-संग्रह कौतुकी कान्हा एवं कहानी संग्रह जीवन के रंग अपनों के संग का लोकार्पण समारोह गुरुवार को निराला सभागार उप्र हिन्दी संरधान, लखनऊ में सम्पन हुआ।
समारोह के अध्यक्ष प्रो (डों) वी जी गोस्वामी (पूर्व अधिष्ठाता विधि विभाग, ल.वि.वि.). मुख्य अतिथि प्रो (डों) सूर्य प्रसाद दीक्षित (पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग. ल. वि. वि.) वरेण्य अतिथि महेश चन्द्र द्विवेदी (पूर्व पुलिस महानिदेशक, उ.प्र.) पो (दो) उथा सिन्हा (पूर्व अध्यक्ष भाषा विज्ञान विभाग, ल. वि. वि.), डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी (पूर्व सलाहकार सदस्य योजना आयोग, भारत सरकार) मुख्य वक्ता आचार्य ओग नीरव एवं डॉ शिव मंगल सिंह मगल थे। माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं स्मृतिशेष शिवा गोस्वामी माया जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् डॉ योगेश के संचालन एवं कवयित्री श्वेता शुक्ला की वाणी वन्दना से आरम्भ इस समारोह में संस्था के महासचिव देवेश द्विवेदी देवेश ने मंचस्थ अतिथयों का स्वागत किया। तदनन्तर श्रीमती शिवा गोस्वामी गाया की स्मृति में भाषाविद् विदुषी प्रो (डॉ) उषा सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री नीरजा द्विवेदी डॉ अमिता दुबे डॉ सुषमा सौम्या, सुश्री मंजू सक्सेना, सुश्री विजय कुमारी मौर्य विजय समाज सेविका सुश्री कुसुम लता गोस्वामी एवं सुश्री किरण लता गोस्वामी को शिवा गोस्वामी माया सुस्मृति सममान से अंगवस्त्र, प्रतीक चिह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्मृति शेष श्रीमती शिवा गोस्वामी माया’ प्रणीत काव्य-संग्रह कौतुकी कान्हा’ एवं कहानी-संग्रह ‘जीवन के रंग अपनो के संग का लोकार्पण मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था की सचिव डॉ सुधा मिश्रा ने स्मृतिशेष शिवा गोस्वामी ‘माया’ जी जीवन यात्रा एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. शिवमंगल सिंह ‘मंगल’ जी ने काव्य-कृति “कौतुकी कान्हा” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्मृतिशेष शिवा गोस्वामी माया’ जी की यह कृति कान्हा जो के बाल्यकाल के विभिन्न आयामों को प्रभावशाली रूप में रेखांकित करती है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ कवि आचार्य ओम नीरव जी ने कहानी-संग्रह जीवन के रंग अपनो के संग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृति की सभी कहानियों में जीवन के विभिन्न रंगो को संवेदनशीलता के साथ दर्शया गया है। मंचस्थ अतिथियों ने स्मृतिशेष शिवा गोस्वामी ‘माया’ जी ही स्मृतियों को नमन करते हुए अनके द्वारा प्रणीत काव्य-संग्रह कौतुकी कान्हा एवं कहानी संग्रह ‘जीवन के रंग अपनो के संग की भूरि-भरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर में स्मृतिशेष शिवा गोस्वामी ‘माया’ प्रणीत काव्य संग्रह कौतुकी कान्हा के कुछ भजनों का वाचन सुश्री मंजू सक्सेना ने एवं कहानी संग्रह जीवन के रंग अपनो के संग की कुछ कहानियों का वाचन डॉ ममता पंकज ने किया। समारोह में उपस्थित सभी रचनाकारों को सारस्वत सम्मान से अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में संयोजक अनुराग गोस्वमी ने उपस्थित सभी अतिथियो एवं साहित्यकारों के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में अनिल किशोर शुक्ल निडर राम प्रकाश शुक्ल, देवेश द्विवेदी देवेश गर्नु बाजपेयी, प्रेम शंकर शास्त्री बेताब विशाल मिश्र, डॉ सुधा मिश्रा, एवं सविता श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...