back to top

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की और दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने दिल्ली के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मैं उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करे।

केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के अपने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा,दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती@gupta_rekha जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व की श्रेष्ठ राजधानियों में स्थान दिलाने के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्धता और परिश्रम से कार्य कर रही हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

https://twitter.com/AmitShah/status/1946415163231584500

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिखा, रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

अपने जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता अपने पैतृक गांव हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ पहुंची हैं, जहां उनके स्वागत में विशेष आयोजन किया गया है। गांव के स्टेडियम में जनसभा आयोजित की गई है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। इस दौरान वे 16 करोड़ 80 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गांव में भोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आ गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनका राजनीतिक जीवन 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ।

रेखा गुप्ता 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं। 2002 में उन्होंने भाजपा जॉइन की और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। इसके बाद वह एमसीडी की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं। 2025 में वह शालीमार बाग से विधायक बनीं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता में रखा है।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

बेसिक विद्यालय में दादी नानी की कहानी लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी नानी की कहानी जीतेश की जुबानी का 84वां आयोजन...

शंकरा गीत को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किया लॉन्च

लखनऊ। नव म्यूजिÞका के नए गीत शंकरा के लॉन्च के साथ ही संगीत प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। गीत को...

कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ‘नमन’ को बनाया यादगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में...