back to top

प्रभु रंग भीना सब सुख दीना…

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संगीत कार्यशाला
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के गायन विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यशाला का आज द्वितीय दिवस था, जिसमें दो सत्र आयोजित किए गए। पहला सत्र सुबह 10:30 से आरंभ हुआ, जिसमें पंडित अजय चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को तानपुरा मिलाने की विधि विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों को उन्होंने आदेशित किया कि वह अपना रियाज तानपुरा के साथ ही करें साथ ही विद्यार्थियों को चार स्वरों में कुछ पलटे बताए तथा उसके गणितीय सिद्धांत के बारे में समझाया। इस सत्र में विद्यार्थियों द्वारा कई प्रश्न किया गया कि अपने गाने की पिच कैसे सेलेक्ट करें? इसको पंडित जी ने बहुत विस्तार से सहजतापूर्वक समझाया। कार्यशाला का द्वितीय सत्र शाम 3:00 बजे से प्रारंभ हुआ। इस सत्र में पंडित जी ने विद्यार्थियों को लय तथा ठेके का अंतर समझाए साथ ही साथ यह भी बताया किस प्रकार से जटिल अलंकारों को लय के साथ रियाज किया जाता है। अलग-अलग विद्यार्थियों से अलग-अलग बनावट के पलटों को गवाया। किस तरह से 10 मात्रा में 16 मात्रा को और इसके विपरीत 16 मात्रा में 10 मात्रा को लाया जाता है। अंत में उन्होंने समझाया कि किस प्रकार विलंबित ख्याल को ताली देकर गाया जा सकता है जिससे कि रियाज के समय विद्यार्थी को संगतकर्ता पर निर्भर ना होना पड़े। इसके लिए पंडित जी ने प्रभु रंग भीना सब सुख दीना राग भूपाली की बंदिश को सोदाहरण समझाया। इसके पश्चात पंडित जी ने राग हमीर में हमारी प्रीत लगी उन सुजन सैया सो बंदिश द्वारा विलंबित लय को समझाया। तत्पश्चात भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के गायन विभाग की वरिष्ठ अध्यापिका डॉ. सीमा भारद्वाज जी ने पद्म भूषण पंडित अजय चक्रवर्ती जी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इसी के साथ आज की द्वितीय सत्र की कार्यशाला का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...