back to top

भगवान चित्रगुप्त को लगा 56 भोग, कलम-दवात की पूजा हुई

भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया
लखनऊ। यमद्वितीया के दिन गुरुवार को कायस्थ समाज ने कलम-दवात और भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया। झूलेलाल वाटिका स्थित श्री चित्रगुप्त धाम में आयोजित पूजन में भक्तों ने भगवान को 56 भोग लगाया। पूजन, हवन और आरती की।
सामूहिक पूजन में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना भी शामिल हुए। शाम को श्री चित्रगुप्त धाम में समाज के लोगों ने पहले भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया और कथा सुनी। सामूहिक रूप से कलम दवात के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी को 56 भोग लगाया गया। समाज की एकता और एकजुटता के लिए सामूहिक रूप से हवन किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर मां गोमती की भव्य आरती हुई। लोगों को 56 भोग प्रसाद के साथ कलम भी वितरित किए गये। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने प्रदेश वासियों को भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन और भैया दूज की बधाई दी। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है। महामंत्री मनोज डिंगर ने बताया कि कलम ही कायस्थों की ताकत है। कार्यक्रम में राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सचिन लाल, सचिन निगम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...