back to top

कवि राजेश शलभ की गीता-काव्यामृत का लोकार्पण

हिन्दी संस्थान में हुआ लोकापर्ण
लखनऊ। राजधानी की साहित्यिक ,सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि राजेश अरोरा शलभ की 20वीं व 21 वीं कृति गीता-काव्यामृत (भाग 2 व भाग 3 ) का लोकार्पण उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में सभाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, व्यंग्यकार सूर्यकुमार पांडेय व श्याम मिश्र ,उ.प्र. राज्य वित्त आयोग के पूर्व सदस्य जगदेव सिंह, यूपीडीडी के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र एवं गीता साधक अम्बिका प्रसाद मिश्र द्वारा किया गया । दीप प्रज्वलन व नीलिमा दत्त द्वारा वाणीवंदना के पश्चात विश्व ख्यातिप्राप्त भजन गायक अनूप जलोटा के स्वर में एक वीडियो के माध्यम से पुस्तक के कर्मयोग अध्याय के कुछ मुक्तकों का गायन प्रस्तुत किया गया । बाद में अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि राजेश शलभ का यह कार्य हमेशा लोगों को याद रहेगा । कार्यक्रम का संचालन करते हुए आत्म प्रकाश मिश्र ने सबसे पहले कृतियों के रचनाकार को ही पुस्तक की भूमिका बतलाने का आग्रह किया । कवि शलभ ने बताया कि किस प्रकार मूलत: एक हास्य-व्यंग्य के कवि को गीता-काव्यामृत लिखने का विचार कैसे आया और क्यों इसे तीन भागों में प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात श्याम मिश्र और सूर्यकुमार पांडेय ने पुस्तक व कवि की रचनाधर्मिता पर अपने विचार व्यक्त किए। गीता साधक अम्बिका प्रसाद मिश्र ने इस कृति की विशेषताओं का उल्लेख किया और इसे एक असाधारण कृति बतलाया।प्रमुख वक्ता जगदेव सिंह ने इसे एक कालजयी कृति बतलाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता डा. अनिल रस्तोगी अपरिहार्य कारणों से उपस्थित न हो सके परंतु उनका लगभग तीन मिनट का वक्तव्य एक वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर दिखलाया गया जिसमें उन्होंने शलभ को एक बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बतलाया जो हास्य ,व्यंग्य,गीत,गजल, नाट्य लेखन और अब आध्यात्मिक लेखन में समान अधिकार रखते हैं ।डा.रस्तोगी ने कहा वे एक मधुर गायक भी हैं और सफल नाटककार भी । सभाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने गीता के महत्व को रेखांकित करते हुए राजेश अरोरा शलभ को उनकी कृति गीता-काव्यामृत के तीनों भागों में सरल और गेय लेखन हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बधाई दी और उनके विगत लगभग 6 दशकों से निरंतर लेखन पर आश्चर्यमिश्रित प्रसन्नता भी व्यक्त करी ।
कार्यक्रम का दूसरा सत्र कथक नृत्यांगना रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा के गीतासार पर मनोहारी भाव नृत्य से हुआ जिसने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं । तत्पश्चात आकाशवाणी के ग्रेडेड गायक क्रमश: नीलिमा दत्त, मदन गोपाल ,पूजा गोपाल , दिनेश श्रीवास्तव व रज्जन लाल ने राजेश अरोरा शलभ की गीता-काव्यामृत के तीनों खंडों के चुनिन्दा सार मुक्तकों का अभूतपूर्व गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । अंत में इन सभी गायकों ने समवेत स्वरों में शलभ द्वारा लिखित ‘गीता- गान’ गाकर कार्यक्रम को चरमोत्कर्ष पर पहुँचा दिया । सम्पूर्ण सार मुक्तकों व “गीता-गान’ का संगीत सुप्रसिद्ध संगीतकार केवल कुमार ने तैयार किया था ।की बोर्ड पर संजीव मेहरा ने संगत कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डा. पूर्णिमा पांडेय, सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक व गायक केवल कुमार के अतिरिक्त चिन्मयानंद मिशन के रमेश मेहता , श्रीकांत अरोरा ,डा. आशु गोयल सहित बिम्ब कला केन्द्र के संरक्षक सदस्य, पदाधिकारीगण, व अन्य सदस्यों के साथ-साथ सहयोगी संस्थाओं लक्ष्य साहित्यिक संस्था व समर्थ फाउण्डेशन के प्रतिनिधि तथा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...