back to top

हस्तशिल्प महोत्सव: झूलनी में मन लागा हमार गोरी…ने समां बांधा

महोत्सव की शाम भारत की कला और संस्कृति झांकी दर्शन के नाम

लखनऊ । स्मृति उपवन बंग्ला बाजार में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नम्रता पाठक पत्नी उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि थिएटर एवं बॉलीवुड कलाकार देवेंद्र कुमार मोदी एवं महोत्सव अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लोक गीतों व भोजपुरी गीतों से सजी महफिल में झूलनी में मन लागा हमार गोरी संतोष कुमार यादव ने लोक गीत प्रस्तुति देकर दर्शको को आकर्षित किया। हम कोई लरिया में जाइब हो ललमुनिया के माई… गीत प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। आर्गन पर लालधर वर्मा ढोलक पर मोनू शर्मा पैड पर विशेष कुमार। तौहंके हिंदुस्तान महोत्सव घुमाईब गोरी झूला झूलाइब गोरी ना…अपनी खनकती आवाज से संतोष कुमार यादव भोजपुरी गीत सुनाकर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध किया। रेलिया बैरन पिया को लिए जाए गायिका प्रीति लाल ने अपनी आवाज से अवधी भोजपुरी पारंपरिक लोकगीतों पर जादू बिखेर दर्शको को आकर्षित किया। रत्न गिरी सेवा संस्थान अध्यक्ष शक्ति बाजपेई उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला के संयोजन में रत्नागिरी सेवा संस्थान द्वारा भारतीय संस्कृति दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ राज्यों की कला एवं संस्कृति की झांकिया मंच के माध्यम से समाजसेवी महिलाओं व उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश ,पंजाब, बिहार, कश्मीर, बंगाल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, साउथ और राजस्थान रहें।कार्यक्रम के अगले सोपान में हुनरबाज सीजन एक तुषार व रितिक के संयोजन में डांसिंग सिंगिंग और आर्टस कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।आज की रात…शिवांगी गीत सुनाकर वहीं दगाबाज… गीत प्रस्तुति देकर उत्कर्ष ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। तौबा तौबा…अयान एवं ओ अंतवा… वंदना ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। विधि,अतुल, पारुल और प्रतीक ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रणवीर सिंह ,विनय दुबे,मनोज सिंह चौहान, हेमू चौरसिया एवं मोनालिसा उपस्थित रहे। मंच का संचालन आर जे प्रदीप शुक्ला ने संभाला।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...