back to top

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम

​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाब
लखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर शनिवार को ‘सनातन महासभा’ द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति और सामाजिक संकल्प के इस अनूठे संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गोमती की आराधना की। ​सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण स्वामी आनंद नारायण एवं राज्य सलाहकार स्वास्थ्य विभाग सतीश त्रिपाठी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत सात भव्य मंचों से एक साथ हुए शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ हुई। सात आचार्यों द्वारा मां गोमती की विधि-विधान से उतारी गई महाआरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आरती के पश्चात जब 501 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए, तो गोमती तट की आभा देखते ही बनी और वहां दीपावली जैसा जीवंत दृश्य उपस्थित हो गया। महाआरती से पूर्व विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर तंबाकू मुक्त यज्ञ’ व संकल्प का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर युवाओं को तंबाकू मुक्त प्रदेश’ की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति जोड़ने का कार्य करती है, इसीलिए आज यज्ञ कुंड के माध्यम से तंबाकू मुक्त प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया गया है और सरकार से मांग है कि धार्मिक स्थलों व शिक्षा केंद्रों के आस पास से पान/तंबाकू की दुकान हटाई जाए और बच्चों ने तंबाकू मुक्त प्रदेश विषयक निबंध/चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में धर्म विस्तार और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को गंगाजल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कथक नृत्य की प्रस्तुति शुभम के साथ भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के सुमधुर भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह, संजीव पांडेय, राकेश अग्रवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, सुनीता गोस्वामी, अतुल तिवारी, रेनू शर्मा, तेजस्वी गोस्वामी और शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...