back to top

ईद-ए-गदीर आज, शायरों से कलाम से बतायी गदीर वाकिए की अजमत

आयोजन मौलाना शेर की अध्यक्षता में किया गया
लखनऊ। ईद-ए-गदीर की पूर्व संध्या पर शनिवार को जगह जगह महफिलों का आयोजन किया गया। रौजाए काजमैन में ‘जश्ने एलाने गदीर का आयोजन मौलाना शेर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मौलाना मीसम जैदी व मौलाना यासूब अब्बास ने महफिल को खिताब किया। महफिल का आगाज कारी नदीम नजफी ने तिलावते कुराने पाक से किया। गदीर अकादमी की ओर से हुई महफिल में उलमा ने गदीर के वाकिये और उसकी अजमत को बयान किया। महफिल में शायरों ने गदीर पर अपने कलाम पेश किए। शायर बेताब हल्लौरी,फखरी मेरठी,गौहर सुल्तानपुरी,चंदन फैजाबादी,फय्याज रायबरेलवी, वकार सुल्तानपुरी, इफहाम उतरौलवी, फरहान बनारसी, जुगनू औरंगाबाद, शुमूम आरफी, जकी भारती, हसन फराज ने अपने कलामों से रू-ब-रू कराया। इमामबाड़ा उम्मुल बनीन मंसूर नगर में जश्ने ईदे गदीर मनाया गया। जश्न में मौलाना एजाज अतहर और मौलाना हैदर अब्बास रिजवी ने तकरीर की। रौजाए बैतुल हुज्न में रूस्तम नगर में जश्ने इस्तकबाले ईदे गदीर शीषर्क से महफिल को मौलाना मीसम जैदी ने खिताब किया। इसके साथ ही गदीर की पूर्व संध्या पर शनिवार को पुराने शहर में देर रात तक तैयारियां होती रही। गदीर में पहननें के लिए नये कपड़ों, जूता-चप्पल और सिवई व मिठाइयों की खरीदारी की गयी। पुराने शहर में गदीर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। -110 मस्जिदों में होगी नमाज मस्जिदे कूफा काजमैन 11 बजे,दरगाह हजरत अब्बास 10 बजे,अब्बासिया मस्जिद हसनपुरिया 9.30 बजे,हैदरी मस्जिद मुफ्तीगंज में 10 बजे,मस्जिद इमामे जमाना वजीरबाग 11 बजे, मस्जिदे मोहम्मदी 10 बजे, मस्जिद मोलसिरी नक्खास 10.30 बजे,इमामबाड़ा आगा बाकर चौक 9 बजे,मस्जिदे मोहम्मदी देहली दरवाजा सुबह 10.30 बजे, रौजाए जैनबया 10.30 बजे,मस्जिद बाहरे आलम मंसूर नगर में 9.30 बजे,मस्जिद लालकोठी मंसूर नगर 10 बजे,मस्जिद डॉ जफर हुसैन पुराना चबूतरा 10.30 बजे सहित शहर की 110 मस्जिदों में गदीर की नमाज अदा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...