back to top

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

बीजिंग। दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के बाद तलाश अभियान में एक और शव बरामद किया गया है और इसके साथ ही इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारी बारिश के कारण सुइचुआन काउंटी के तीन कस्बों में लोगों की मौत हुई। चक्रवात सौडेल के चीन के पूर्वी तट पर आने के बाद इलाके में कई दिनों तक तेज बारिश हुई।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की एक खबर के अनुसार, गाओपिंग कस्बे में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हुई। वहीं, जुओआन कस्बे में दो और तांगहु कस्बे में एक व्यक्ति की मौत हुई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, सुइचुआन काउंटी में 18,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इससे पहले सरकारी मीडिया ने बताया था कि पड़ोसी हुनान प्रांत में भी च्रकवात के कारण हुई बारिश के बाद दो लोगों की मौत हुई थी। ‘सीसीटीवी’ की खबर में इन मौतों का कारण स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन बताया गया कि बारिश के कारण भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाएं हुईं।

RELATED ARTICLES

अमेरिकी सांसदों की मांग, डेटा चोरी के मामले में तीन भारतीय कंपनियों पर हो कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई...

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों पर रोक के आरोप, नासवी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय...

अबू सलेम को नहीं मिली राहत: सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई की अर्जी खारिज कर दी

25 साल की सजा पूरी होने के दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया, बॉम्बे हाई कोर्ट की गणना को सही माना गयानई...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई लक्ष्मण नगरी, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। लक्ष्मण की नगरी की हर शाम निराली है। बुधवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के उल्लास में लक्ष्मण नगरी मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में...