back to top

अमेरिकी सांसदों की मांग, डेटा चोरी के मामले में तीन भारतीय कंपनियों पर हो कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर हजारों अमेरिकियों और अमेरिका की कंपनियों का डेटा चुराया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रोन वेडन तथा शेल्डन व्हाइटहाउस और रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पैट हैरिगन ने वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटानिक से ‘सनकिस्ड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड’, ‘बेलट्रॉक्स लिमिटेड’ और ‘साइबररूट लिमिटेड’ के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है और दावा किया कि इन कंपनियों ने हजारों अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों का डेटा हैक कर चुराया है।

वेडन, हैरिगन और व्हाइटहाउस ने लुटानिक को लिखे पत्र में कहा, भारत में मौजूद कई साइबर गिरोहों ने 15 से ज़्यादा वर्षों तक अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों की जासूसी की है।” सांसदों ने कहा कि ‘रॉयटर्स’ और ‘द सिटिजन लैब’ की जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने बड़े पैमाने पर हैकिंग कर निजी इक्विटी कंपनियों, दवा कंपनियों और मुकदमों को प्रभावित करने के लिए अमेरिका की प्रमुख विधि कपनियों के 1,000 से अधिक वकीलों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि ये समूह कतर सरकार के इशारे पर काम कर रहे थे। इन समूहों ने कतर की विश्व कप मेजबानी की दावेदारी के विरोधियों और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्थायी खुफिया समिति के एक पूर्व रिपब्लिकन अध्यक्ष के परिवार को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि इन भारतीय कंपनियों ने गूगल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और ‘द न्यू यॉर्कर’ समेत अमेरिका की प्रौद्योगिकी और मीडिया कंपनियों के खिलाफ मुकदमे दायर कर रखे हैं।

आरोप है कि इन मुकदमों का उद्देश्य उनकी आलोचना को दबाना और अपने कथित अवैध हैकिंग अभियानों से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक होने से रोकना है। सांसदों ने वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो से इन तीनों कंपनियों को अमेरिका की प्रतिबंधित संस्थाओं की सूची में शामिल करने का आग्रह किया। ऐसा होने पर अमेरिकी सॉफ्टवेयर, क्लाउड ढांचे और साइबर सुरक्षा उपकरणों तक उनकी पहुंच पर रोक लग जाएगी।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों पर रोक के आरोप, नासवी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय...

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

बीजिंग। दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के बाद तलाश अभियान में एक और शव बरामद...

अबू सलेम को नहीं मिली राहत: सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई की अर्जी खारिज कर दी

25 साल की सजा पूरी होने के दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया, बॉम्बे हाई कोर्ट की गणना को सही माना गयानई...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई लक्ष्मण नगरी, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। लक्ष्मण की नगरी की हर शाम निराली है। बुधवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के उल्लास में लक्ष्मण नगरी मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में...