back to top

डॉ. दरबारी लाल अस्थाना जन्मोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने जीता दिल

 

भारतीयम द्वारा मंचित हुआ नाटक से नो टू प्लास्टिक

लखनऊ। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना का जन्मोत्सव समारोह शनिवार को विकास नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से नैब संस्थान के बच्चों ने रत्ना अस्थाना के निर्देशन में नाटक से नो टू प्लास्टिक का मंचन किया। इसके माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाते हुए संदेश दिया गया कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इसके साथ ही डॉ. दरबारी लाल अस्थाना चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

अपूर्वा वाल्मीकि और नव्या वार्ष्णेय की गणेश वंदना एक दंताय वक्रतुण्डाय नृत्य प्रस्तुति के बाद नाटक से नो टू प्लास्टिक का प्रभावी मंचन किया गया। नाटक में मदारी और जमूरे के माध्यम से जहां लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरूक किया गया वहीं सब्जीवाले और इंस्पेक्टर के प्रसंग के माध्यम से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश दिया गया। उसमें इंस्पेक्टर का प्रतीक सैनी, हवलदार का आशीष सिंह, मदारी का अनुराग शुक्ला, जमूरे का अदम्य त्रिपाठी, सब्जीवाला का सत्यम यादव, डांसर का सत्यम भास्कर ने बखूबी किरदार अदा किया। नाट्यांत में रितेश यादव और अभिषेक कुमार रावत के साथ नाटक के कलाकारों ने टिक-टिक प्लास्टिक पर प्रभावी नृत्य कर प्रशंसा हासिल की। इसके साथ ही दिव्यांशी मिश्रा ने गाना मैं रहूँ न रहूँ यह देश रहना चाहिए सुनाया।

इस अवसर पर भारतीयम संस्था की उपाध्यक्ष शुभ्रा अस्थाना द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड नैब लखनऊ, की महासचिव डॉ. शशि प्रभा गुप्ता, अध्यापिका स्मृति सिंह, सह.संयोजक संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष की आरजे समरीन और भारतीयम के अध्यक्ष पुनीत अस्थाना द्वारा फेस्का संस्था के प्रमुख राजीव प्रकाश और स्नेहधरा वृद्धाश्रम के संचालक अमित सक्सेना का सम्मान किया गया। इसके साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें जूनियर वर्ग का विषय हिन्दुस्तानी प्रांत और राष्ट्रीय एकता था जबकि सीनियर वर्ग का जी.20 विषय था। इसके जूनियर वर्ग में उन्नति बंसल, शैली तिवारी, रेनू-नंदिनी गुप्ता और सीनियर वर्ग में नेहा चक्रवर्ती, कहकशा, खुशबू खातून क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। समारोह में रत्ना डांस अकादमी की ओर से ग्रीष्मकालीन आॅनलाइन नृत्य प्रतिस्पर्धा के सीनियर वर्ग में श्वेता मनराल और जूनियर वर्ग में नव्या वार्ष्णेय को प्रथम पुरस्कार से अलंकृत किया गया। जयंती समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या और लोकप्रिय लोक गायिका कुसुम वर्मा ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना के बारे में बताया।

 

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...