back to top

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। कांवड़ भरकर लाए कावड़ियों ने भी शिवालयों में भोलेनाथ को जल अर्पित किया। वहीं मनकामेश्वर मंदिर, कोनेश्वर मंदिर, महाकाल मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भांग की पत्तियों को पीसकर मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर भगवान महाकाल का स्वरूप निर्मित किया गया। जिसका दर्शन दोपहर बाद भक्तों ने किया। वहीं मंदिर में कांवड़ियों द्वारा सामूहिक रूप से 200 लीटर गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक कराया गया। महाकाल के अलावा अन्य ज्योतिर्लिंग फूलों के बनाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है।

भक्तों ने किया जलाभिषेक:
खासतौर से सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिवभक्त जल या कांवड़ लाकर मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि दो साल के अंतराल के बाद लोगों को शिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक करने का अवसर मिला है। इसलिए बड़ी संख्या में इस बार भीड़ मंदिर में पहुंच रही है। लाखों शिव भक्त देर रात से ही मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं। सावन के महीने में हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए शिवालयों में अधिक भीड़ रहती है और सावन में यहां का नजारा बिल्कुल अलग होता है। यहां की मान्यता को देखते हुए दूर.दराज से बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। माना जाता है इस मंदिर में जो भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हुए भोलेनाथ की आराधना करते हैं। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसलिए प्राचीन समय से ही इस मंदिर की बड़ी मान्यता है।

सिद्ध पीठ बाराही देवी में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक:
भगवान भोलेनाथ की अतिशय कृपा से सिद्धपीठ मां बाराही देवी के मंदिर प्रांगण में जन कल्याण हेतु नि:शुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो परिवार सम्मिलित हुए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पवित्र श्रावण मास सामूहिक महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन सिद्ध पीठ बाराही देवी परिषर में विराजमान प्राचीन कालीन महादेव के मंदिर में अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य महाराज के संरक्षण में आचार्य नीलकमल पाण्डेय आचार्य मुकेश पाण्डेय के सहयोग से संपन्न हुआ। क्षेत्र भर के सैकड़ों परिवारों में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने भाग्य में पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम में जिसमें मां बाराही देवी मंदिर समिति के संरक्षक रमेश सिंह चौहान अध्यक्ष गंगाधर दीक्षित अशोक पांडे अनुज रामकिशोर त्रिपाठी और बगिया बाबा समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह सुमित पाण्डेय मुकेश कश्यप समीर सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों और सभी भक्तों की उपस्थिति और सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ।

मनकामेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार:
सावन की शिवरात्रि पर मनकामेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तों की कतार लगने लगी, जो देर रात तक देखने को मिली। भक्तों ने देवों के देव महादेव को क्रमबद्ध जलाभिषेक किया और जयकारे लगाये। इस मौके पर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और शृंगार किया।

शहर के छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों ने लगाये जयकारे
लखनऊ। राजधानी में सावन की शिवरात्रि पर आस्था का सैलाब शिव मंदिरों में उमड़ पड़ा। लगभग सभी शिव मंदिरों में अल सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़े मंदिरों के अलावा शहर के हर छोटे-बड़े शिव मंदिर में जमकर पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने अलग-अलग तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास किया। सावन के पहले सोमवार पर शहर के तमाम शिवालयों में बम भोले के गगनभेदी जयकारों के बीच बाबा की हुई। सुबह से ही रुद्राभिषेक और शृंगार का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने फल, पुष्प, बिल्व पत्र, गंगाजल, शहद, घृत, दूध, मिष्ठान्न, भांग, धतूरा अर्पण कर भक्तों द्वारा मनोकामना पूरी करने की कामना की जाएगी। वहीं, घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच चालीसा, पंचाक्षरी के स्वर भी गूंजे। मंदिरों और शिवालयों के कपाट भोर से ही खुल गए थे।

व्रत के साथ घरों में हुआ पूजन:
भोले के भक्तों द्वारा सावन शिवरात्रि पर व्रत भी रखा गया। घरों में भी भोलेनाथ की पूजा की गई और रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भोले के भक्तों द्वारा सुख-शांति और मंगल की कामना की गई।

बमबम भोले के जयकारों से गूंजा भंवरेश्वर महादेव मंदिर:

तीन जनपदों की सीमा ओर स्थित पौराणिक काल के प्राचीन शिवमंदिर में श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा मध्यरात्रि से ही मंदिर के कपाटखुलते मंदिर हर पर महादेव, बम बम भोले के नारों से गूंजने लगा शाम तक लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। लखनऊ उन्नाव व रायबरेली की सीमा पर सी नदी के किनारे स्थित प्राचीन व पौराणिक काल से ही इस मंदिर के प्रति लोगों में एक अलग ही धार्मिक महत्व है लोगों का मानना है कि द्वापर युग में यहां पर त्र्यंबक नामक वन हुआ करता था जहां पर पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान ठहरे हुए थे तो पांडव पुत्र महाबली भीम ने इस शिवलिंग को स्थापित किया था।

सावन के दूसरे बुधवार पर बुद्धेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार
बुद्धेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। सावन माह के दूसरे बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए देर रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। भोर में तीन बजे मंदिर के कपाट खुल गए। सुबह चार बजे महाआरती के बाद मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन प्रारंभ हुए। मंदिर परिसर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
शिव भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल पुष्प, दूध, शहद, गंगाजल आदि से भोलेनाथ का अभिषेक कर बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन किये। गर्मी भी भक्तों की आस्था को कम न कर सकी। गर्मी के बावजूद भक्तों ने आनंद में डूब कर बाबा के दर्शन किए। वहीं मंदिर परिसर में सपेरों का भी जमावड़ा लगा रहा।

पूजारी ने किया विशेष अभिषेक :
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मंगलवार देर रात से भक्तों के आने का सिलसिला बुधवार रात 12 बजे तक चलता रहा। पूरा दिन बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। वहीं, दूध, दही, शहद गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमलपुष्प से महादेव का अभिषेक किया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में भी खूब आनंद लिया।

मंदिर के कपाट देर रात खोल दिए:
श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रबंध समिति की अध्यक्ष व मंदिर की महन्त लीलापुरी ने बताया कि मंदिर के कपाट देर रात खोल दिए गए थे और भोर तीन बजे महाआरती हुई। महाआरती के समय भक्तों को दर्शन के लिए रोक दिया गया था। आरती होने के बाद फिर दर्शन शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में चार बुधवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनौतियां पूरी हो जाती हैं।

भक्तों ने मेले जमकर की खरीदारी:
मंदिर परिसर और बाहर लगे मेला का दर्शन करने आए लोगों ने लुत्फ उठाया। सीताकुंड सरोवर परिसर में झूले व खानपान की दुकान सजी थी। मेले में जगह-जगह लगे फास्ट फूड व चाट के ठेलों पर लोगों ने विभिन्न पकवानों का स्वाद चखा। बच्चों ने तरह-तरह के झूलों का आनंद लिया। गुब्बरे खरीदे। वहीं महिलाओं ने मेले से अपनी जरूरत के सामानों की जमकर खरीददारी भी की।

RELATED ARTICLES

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा कजरी तीज का व्रत

लखनऊ। पति की दीघार्यु और समृद्धि की कामना के पर्व कजरी तीज पर सोमवार को महिलाओं ने व्रत कर भगवान शंकर और माता पार्वती...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...