डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव साहित्य संस्थान का पुस्तक विमोचन और सारस्वत सम्मान -2026 संपन्न
लखनऊ। रविवार को हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव साहित्य संस्थान द्वारा पुस्तक विमोचन और सारस्वत सम्मान -2026 कार्यक्रम का आयोजन में किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. राम कठिन सिंह, डॉ. मिथिलेश दीक्षित, अलका प्रमोद, डॉ. अमिता दुबे संपादक हिन्दी संस्थान, कौस्तुभ चंदेल समेत कई साहित्यकार उपस्थित रहें। देवकीनंदन, रश्मि श्रीवास्तव, डॉ वीरेश प्रताप सिंह, डॉ. नागेश पांडेय, सीमा श्रीवास्तव, स्मिता अश्विनी शर्मा, डॉ. कवीन्द्र राजपूत और पद्म कांत शर्मा को सारस्वत सम्मान दिया गया।





